जुलाई में इंडिया में एंट्री मारेगा Nothing Phone 3, प्राइस क्या होगा, डिजाइन से लेकर स्पेक्स तक सब जानें
यहाँ हम आपको Nothing Phone 3 के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
Nothing Phone 3 का इंडिया प्राइस क्या हो सकता है।
Nothing Phone 3 की लॉन्च टाइमलाइन अब सामने आ चुकी है, फोन को इंडिया में जुलाई में लॉन्च किया जाने वाला है।
Nothing की ओर से कंपनी के पहले True Flagship Phone नथिंग फोन 3 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। अब ऐसा सामने आ चुका है कि Nothing Phone 3 को इंडिया के बाजार में जुलाई महीने में लॉन्च किया जाने वाला है। अभी के लिए कंपनी ने फोन की असल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। CEO Carl Pei ने फोन को लेकर कुछ हिंट और जानकारी जरूर शेयर की थी। अभी हाल ही में सामने आई BIS की लिस्टिंग से फोन के इंडिया में जल्द ही लॉन्च होने के हिंट मिलता है।
क्या है Nothing Phone 3 की लॉन्च टाइमलाइन
Nothing Phone 3 को इंडिया में Carl Pei के अनुसार Q3 2025 में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि, अब नई जानकारी के अनुसार Nothing Phone 3 को इंडिया के बाजार में July महीने में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट की मानें तो इसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। इसके अनुसार Nothing Phone 3 को जल्दी ही इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। अब इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है। BIS की लिस्टिंग में फोन का दिखाई देना भी इस बात की पुष्टि कर देता है।
Nothing Phone 3 का डिजाइन और डिस्प्ले
Nothing Phone में कंपनी का परंपरागत डिजाइन मिलने वाला है, यह फोन कंपनी के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन में आने वाला है, इसके अलावा इसका इंटरफेस भी काफी Glyph होने वाला है। फोन में बैक पैनल पर LED Light Notifications और Call आदि को दिखाने के लिए होने वाली हैं। इतना ही नहीं, Nothing Phone 3 में 6.77-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी साथ लाएगी।
Nothing Phone 3 का कैमरा और अन्य स्पेक्स
लीक आदि पर गौर करें तो Nothing Phone 3 में एक नए डिजाइन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप होने वाला है। फोन में कैमरा को देखते हुए कई मेजर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। फोन में आपको Periscope Telephoto lens मिल सकता है। इससे फोन में ज़ूम क्षमता में इजाफा होने वाला है। इसके अलावा फोन को स्नैपड्रैगन 8 Elite पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एक बड़ी 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में Nothing OS 3.2 के साथ साथ एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
क्या हो सकता है Nothing Phone 3 का इंडिया प्राइस
Carl Pei की ओर से यह सामने आ चुका है कि Nothing Phone 3 का UK Price 800 यूरो हो सकता है। इसे अगर आप भारतीय रुपयों में देखते हैं तो 90,000 रुपये के आसपास है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इन्डै के बाजार में फोन को 55,000 रुपये से 65,000 रुपये के प्राइस के बीच लॉन्च किया जा सकता है।