Nothing Phone 3 Sale: देखें किस प्राइस में मिल रहा नथिंग का ये वाला फोन और कैसे हैं इसके टॉप फीचर
Nothing Phone 3 को आधिकारिक तौर पर इंडिया में सेल के लिए लाया जा चुका है.
नथिंग फोन को किस प्राइस में सेल किया जा रहा है, इसके स्पेक्स कैसे हैं, यहाँ देखें.
Nothing Phone 3 का डिजाइन इसकी सबसे बड़ी खासियत है.
Nothing Phone 3 को इंडिया के बाजार में आधिकारिक तौर पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. पिछले Nothing Phone के मुकाबले इस फोन का डिज़ाइन बेहतरीन है इसके अलावा फोन में कई बड़े अपग्रेड भी देखने को मिलते हैं. हालाँकि, Nothing Phone 3 के प्राइस की इसके लॉन्च के बाद से ही चर्चा हो रही है. आइये जानते हैं कि इसकी सेल आखिर किस प्राइस में की जा रही है, इसके अलावा इस फोन के टॉप फीचर भी एक बार फिर से जानते हैं.
Nothing Phone 3 का प्राइस और सेल डिटेल्स
Nothing Phone 3 को कंपनी अपना True Flagship Phone कह रही है. इस फोन को आखिरकार अब सेल के लिए भारत के स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध करा दिया गया है. फोन को आप Flipkart से खरीद सकते हैं, इसके अलावा यह फोन Vijay Sales के साथ साथ Croma और अन्य कई ऑफलाइन पार्टनर्स के माध्यम से भी सेल के लिए लाया जा चुका है. आइये अब जानते है कि Nothing Phone 3 का इंडिया प्राइस असल में क्या है और आपको सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं.
Nothing Phone 3 को कमोअनी अलग अलग दो कलर ऑप्शन में लेकर आई है. इस फोन को आप White और Gray Color में खरीद सकते हैं. Nothing Phone 3 का शुरूआती दाम 79,999 रुपये है, इस प्राइस में आपको फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल मिलता है. इसके अलावा Nothing Phone 3 के एक अन्य वैरिएंट यानी 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी 89,999 रुपये में लाई है.
Nothing Phone 3 का डिस्काउंट ऑफर
Norhing Phone 3 पर बैंक डिस्काउंट के तौर पर आपको 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, इसके लिए आपको कुछ चुनिन्दा बैंक के क्रेडिट कार्ड आदि की जरूरत होने वाली है. इस डिस्काउंट के बाद फोन के बेस मॉडल घटकर मात्र 62000 रुपये बचती है. हालाँकि, इसमें एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है. इसके साथ साथ अगर आप आज ही सेल में Nothing Phone 3 को खरीदते हैं तो आपको एक साल की Extended Warranty मिलने वाली है. डिस्काउंट आदि के बाद आपको फोन बेहद ही सस्ते में मिलने वाला है.
Nothing Phone 3 के टॉप फीचर
Nothing Phone 3 स्मार्टफोन में आपको एक 6.67-इंच की Flexible LTPS AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, डिस्प्ले पर आपको 1.5K रेजोल्यूशन के अलावा HDR10+ और 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है.
इतना ही नहीं, इस फोन में स्नेपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है, इसमें एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 65W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ साथ 15W की वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है. इस फोन में एक 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है. फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है. फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह फोन Glyph Matrix design से लैस है.