मिज़ाज खुश कर देगा ये प्राइस कट.. Nothing Phone के मॉडल की कीमत 37000 रुपये घटी, क्या है नया प्राइस

HIGHLIGHTS

Nothing के इस वाले फोन के प्राइस में भारी गिरावट आई है।

भारत में Nothing Phone के इस वाले मॉडल को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone की खासियत इसका प्रोसेसर है।

लंदन की कंपनी Nothing ने कुछ एक साल पहले इंडिया के बाजार में अपने Nothing Phone 3 को लॉन्च किया था। इसके अलावा इस फोन के प्राइस में लॉन्च के बाद से अभी तक एक साल के अंदर के समय में लगभग लगभग 37000 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि, फोन के प्राइस घटे हैं, इसके बाद भी इस फोन को इस समय एक बेस्ट फोन के तौर पर देखा जा सकता है। अगर आप एक बेहतरीन सॉफ्टवेयर के अलावा कैमरा अनुभव चाहिए तो यह Nothing Phone आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आइए इस फोन के प्राइस पर अब नजर डालते हैं, इसके अलावा इसके सभी स्पेक्स को भी एक बार फिर से देख लेते हैं। इतना ही नहीं, यह भी जानते हैं कि यह फोन आपको खरीदना चाहिए कि नहीं?

Nothing Phone 3 के प्राइस में आई भारी गिरावट

लॉन्च के एक साल के भीतर भीतर Nothing Phone 3 के प्राइस में लगभग लगभग 37000 रुपये की कटौती हुई है। इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को आप इस समय 42,900 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसका लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये था। इसका मतलब है कि समय के साथ साथ फोन के प्राइस में धीरे धीरे कटौती हुई और इस समय यह फोन 50000 रुपये के अंदर के प्राइस में एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको इसपर कई बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट आदि भी मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कूलर में छिड़क दें ये 5 रुपये वाला आइटम.. मिनटों में डबल हो जाएगी कूलिंग

Nothing Phone 3 के फीचर और स्पेक्स

Nothing Phone 3 के स्पेक्स और फीचर आदि को देखा जाए तो यह फोन एक 6.67-इंच की 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें कंपनी ने अच्छे अनुभव के लिए स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा नथिंग के इस फोन एमेम एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है। फोन में एक 50MP का रियर कैमरा सेटअप है। नथिंग के इस फोन में कंपनी ने 5 साल के लिए एंड्रॉयड और 7 साल के लिए सिक्युरिटी अपडेट देने का वादा भी ग्राहकों से किया है। इसके बाद कंपनी ने 2026 में अभी तक के लिए किसी नए फोन को नहीं उतारा है, ऐसे में इसे अभी भी आप कंपनी के एक दमदार और टॉप-एंड फोन के तौर पर एक साल के लिए और देख सकते हैं।

भारत में Nothing Phone 3 के मॉडल और उनकी कीमत

भारत में Nothing Phone 3 को कंपनी ने दो अलग अलग रैम और स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया था। आइए इन दोनों ही मॉडल के प्राइस को अलग अलग देखते हैं।

Nothing Phone 3 के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी ने 79,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। इसके अलावा फोन के 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल की कीमत लॉन्च के समय 89,999 रुपये के आसपास थी।

इस समय क्या है दोनों ही Nothing Phone 3 मॉडल्स की कीमत

अगर आप इस समय जानना चाहते हैं कि दोनों नहीं मॉडल आपको किस प्राइस में मिल रहे हैं तो आपको नए प्राइस को देख लेना चाहिए। असल में, आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मदोल के व्हाइट और ब्लैक मॉडल इस समय क्रमश: 44,999 रुपये और 42,900 रुपये में खरीदने के लिए मिल रहे हैं। इसके अलावा 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी व्हाइट और ब्लैक मॉडल में क्रमश: 54,999 रुपये और 51,980 रुपये में सेल कर रही है। इस प्राइस कट को देखा जाए तो यह लगभग लगभग 38000 रुपये के आसपास बैठता है।

फोन के अन्य स्पेक्स और फीचर

अगर इस फोन के बचे हुए कुछ फीचर और स्पेक्स पर ध्यान दिया जाए तो Nothing Phone 3 में एक 5000mAh की बैटरी की भी जानकारी मिलती है। इस फोन के साथ कंपनी 2030 तक के लिए आपको अपडेट देने वाली है। इसका मतलब है कि Nothing का यह फोन जल्दी ही खराब या इस्तेमाल करने से दूर नहीं होने वाला है, इस फोन के साथ आप लंबा समय बिता सकते हैं।

क्या खरीदना चाहिए Nothing Phone 3?

अगर आप एक बढ़िया फोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए इसे खरीदने का सही मौका हो सकता है। यह कंपनी का एक दमदार फोन है, जिसके बाद कंपनी ने अभी तक किसी नए फोन को नहीं लॉन्च किया है, इसका मतलब है कि यह कंपनी का अभी तक का सबसे नया फोन है और यह लंबे समय तक के लिए चलने वाला है। ऐसे में अगर आपको Nothing Phone 3 सस्ते में मिल रहा है, तो इससे अच्छा कुछ हो नहीं सकता है। आपको इस डील का लाभ लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा नहीं गर्मी में वरदान हैं ‘पुरानी बोतल’..Cooler को बना देती हैं AC का बाप!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :