Nothing Phone 3 का डिजाइन हुआ ऑफ़िशियली टीज़, इस बार होगा सबसे बड़ा धमाका, जानें क्या कुछ होगा यूनिक
नथिंग इस जुलाई अपना अगला स्मार्टफोन, Nothing Phone 3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
नथिंग के रिलीज पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि नथिंग 15 जुलाई के आसपास फोन 3 को पेश करेगा।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 इलित चिपसेट लगाया जा सकता है।
नथिंग इस जुलाई अपना अगला स्मार्टफोन, Nothing Phone 3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह इनका "फर्स्ट ट्रू फ्लैगशिप" डिवाइस होगा, जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में बड़े बदलावों का वादा करता है। हालांकि, आधिकारिक स्पेक्स अब तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन कई लीक्स और कंपनी के स्टेटमेंट्स हमें अच्छा खासा संकेत देते हैं कि हम इससे क्या उम्मीद कर सकते हैं -- और ऐसा लगता है कि नथिंग इस बार कुछ बड़ा करने वाला है।
Nothing Phone 3 की लॉन्च डेट
नथिंग के रिलीज पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि नथिंग 15 जुलाई के आसपास फोन 3 को पेश करेगा। कंपनी ने इसे सोशल मीडियाटेक प्लेटफॉर्म X पर टीज़ करना भी शुरू कर दिया है। नथिंग फोन 3 फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
नथिंग फोन 3 का डिजाइन और डिस्प्ले
फोन 3 में संभावित तौर पर पॉपुलर ग्लिफ इंटरफेस के साथ नथिंग का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन बरकरार रखा जाएगा। ग्लिफ इंटरफेस बैक पर दिए गए वो यूनिक LED लाइट पैटर्न्स हैं। लेकिन इस बार इस्तेमाल होने वाले मटीरियल ज्यादा प्रीमियम और पॉलिश्ड लग सकते हैं। इसमें एक 6.77-इंच एमोलेड LTPO डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलने की भी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: बिजली बिल कम, ठंडक ज्यादा! चुभती गर्मी में सर्दी का एहसास देते हैं ये 5 एयर कूलर, बंद कमरे में भी फुल ठंडक
नथिंग फोन 3 का कैमरा अपग्रेड
कैमरा विभाग में लीक्स के मुताबिक एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें एक 50MP मेन सेंसर दिया जा सकता है। बेहतर ज़ूम शॉट्स के लिए इसमें एक पेरिस्कोप-स्टाइल टेलीफ़ोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा सेल्फ़ी के लिए एक शार्प 32MP फ्रन्ट कैमरा मिल सकता है।
नथिंग फोन 3 के स्पेसिफिकेशन्स
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 इलित चिपसेट लगाया जा सकता है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है। इसमें एक 5000mAh बैटरी मिल सकती है जो 50W फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
सॉफ्टवेयर के मामले में फोन 3 में एआई-पावर्ड टूल्स जैसे सर्कल टू सर्च, स्मार्ट ड्रॉअर, वॉइस ट्रांसक्रिप्शन और यहां तक कि नथिंग द्वारा बनाया गया एक कस्टम एआई असिस्टेंट भी पेश किया जा सकता है।
नथिंग फोन 3 भारत में कीमत
हालांकि, स्मार्टफोन की आधिकारिक भारतीय कीमत का अब तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन नथिंग के CEO कार्ल पेई ने हाल ही में UK में £800 के प्राइस टैग का संकेत दिया था। हालांकि, भारत में इसकी कीमत 55,000 रुपए से 65,000 रुपए के आसपास हो सकती है।