Digit.in

Price Drop! ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला फोन हुआ 15000 रुपए सस्ता, इस जगह मिल रहा Limited Offer

Highlights

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ICICI बैंक कार्ड यूजर्स इस स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट सेल इवेंट में 2000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

Nothing Phone 2 के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है।

नथिंग का यह फ्लैगशिप एक अपग्रेडेड ग्लिफ इंटरफेस के साथ आता है जिसमें Phone 1 के मुकाबले अधिक फीचर्स हैं।

Price Drop! ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला फोन हुआ 15000 रुपए सस्ता, इस जगह मिल रहा Limited Offer

नथिंग ने अपने फ्लैगशिप Nothing Phone 2 के 12GB/256GB वेरिएन्ट पर 15,000 रुपए के प्राइस कट की घोषणा की है। Flipkart की रिपब्लिक डे सेल 2024 के दौरान यह 39,999 रुपए में लिस्टेड है, जबकी इसकी असली कीमत 54,999 रुपए है। यह एक सीमित समय की डील है जो 19 जनवरी (जिस दिन फ्लिपकार्ट सेल खत्म होगी) तक उपलब्ध रहेगी।

Nothing Phone 2 Flipkart Sale Offer

Nothing Phone 2 जुलाई 2023 में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। वहीं इसके 12GB/256GB और 12GB/512GB मॉडल्स लॉन्च के दौरान क्रमश: 54,999 रुपए और 59,999 रुपए में आए थे। अब, प्राइस कट के बाद इस फोन की कीमत घटकर Rs 39,999 (8GB/128GB), Rs 39,999 (12GB/256GB) और Rs 41,999 (12GB/512GB) हो गई है।

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ICICI बैंक कार्ड यूजर्स इस स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट सेल इवेंट में 2000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं। कम्पनी ने यह भी कहा कि पुराने एलिजिबल डिवाइस के बदले में 3000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इसके अलावा नथिंग इस फोन की खरीदारी पर एक CMF 65W GaN चार्जर भी 1,999 रुपए में दे रहा है जो इसकी असली कीमत से कम है। Phone 2 के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है।

Phone 2 Specifications

Nothing Phone 2 price cut during Flipkart Sale

नथिंग का यह फ्लैगशिप एक अपग्रेडेड ग्लिफ इंटरफेस के साथ आता है जिसमें Phone 1 के मुकाबले अधिक फीचर्स हैं। इसमें 6.7-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा मिलता है। साथ ही इसमें 4700mAh की बैटरी शामिल है जो 33W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित नथिंग OS 2.0 पर चलता है और नए विजेट्स, थीम कलर्स और फ़ोल्डर लेआउट्स ऑफर करता है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles