स्टॉक में फिर आया Nothing Phone (1), इस ई-कॉम प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध

Highlights

Nothing Phone (1) को फ्लिपकार्ट से खरीदें

देखें Nothing Phone (1) की कीमत

Nothing Phone (1) में मिल रहे हैं ये फीचर्स

Nothing Phone (1) एक बार फिर से Flipkart पर स्टॉक में हो गया है। अगर आप ग्लिफ इन्टरफेस युनीक डिजाइन स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो अब आप इसे खरीद सकते हैं। हाल ही में Nothing Phone (1) की कीमतें बढ़ाई गई थीं। Nothing फोन के साथ बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट और चार सिक्योरिटी पैच के दावे के साथ फोन पेश करता है। चलिए जानते हैं Nothing Phone (1) की कीमत और स्पेक्स के बारे में…

Nothing Phone (1) को भारत में Flipkart पर सेल किया जा रहा है। फोन दो रंगों ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। दिलचस्पी रखने वाले ग्राहक फोन को 8GB/128GB, 8GB/256GB, और 12GB/256GB वेरिएंट में खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आप व्हाइट वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 8GB/256GB या 12GB/256GB विकल्पों में से चुनना पड़ेगा। जबकि ब्लैक वेरिएंट 8GB/128GB स्टॉरिज के साथ आएगा।  

Nothing Phone (1) कीमत 

Nothing ने अपने Nothing Phone (1) की कीमत बढ़ा दी है। हैंडसेट के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है जबकि 8GB+256GB स्टॉरिज वेरिएंट व 12GB +256GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 37,999 रुपये और 39,999 रुपये है। 

Nothing Phone (1) स्पेक्स 

नथिंग फोन (1) 6.55-इंच के OLED डिस्प्ले के साथ 60hz से 120hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, हैप्टिक टच मोटर्स, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सपोर्ट के साथ फ्रंट और बैक पर पैक किया गया है। फोन में 4500mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, लेकिन आपको बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जा रहा है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778+ SoC पर काम करता है। 

कैमरे आदि की बात करें तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि, नथिंग फोन (1) में रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सेल सोनी IMX766 सेंसर + 50-मेगापिक्सेल सैमसंग JN1 सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए होल पंच डिस्प्ले के अंदर 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा ऐप में विभिन्न मोड शामिल हैं, जैसे मैक्रो, नाइट मोड ऑन फ्रंट और बैक, अन्य।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles