कम प्राइस में आया Nokia का नया नवेला 5G Phone, आश्चर्य में डाल देगी इसकी कम कीमत
HMD Global ब्रांड Nokia X100 5G कनेक्टिविटी फोन को बजट फ्रेंडली कीमत में खरीदा जा सकता है।
डिवाइस के बैक पर एक 48MP का प्राइमरी कैमरा (Camera) है। सेकेंडरी कैमरा (Camera) के तौर पर एक 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा (Camera) और 2MP मैक्रो कैमरा (Camera) भी फोन में दिया गया है
okia X100 स्मार्टफोन (Smartphone) में 18W का फास्ट चार्ज है और यह 4470 mAh की बैटरी क्षमता के साथ आता है
HMD Global ने Nokia X100 स्मार्टफोन (Smartphone) को टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट में 5G कनेक्टिविटी है और यह Nokia X20, Nokia X10 और Nokia XR20 मोबाइल फोन्स की श्रेणी का ही नया डिवाइस है। हालांकि, Nokia X100 हैंडसेट को इन मॉडलों के मुकाबले काफी कम कीमत (Price) में खरीदा जा सकता है। HMD ब्रांड ने कम कीमत (Price) पर कई 5G फोन लॉन्च किए हैं। हालाँकि, भले ही Nokia X100 बजट फोन की सूची में है, लेकिन इसके स्पेक्स की चर्चा करें तो यह कुछ खास नहीं हैं।
हालांकि दुख की बात यह है कि इस फोन को अब अमेरिका के अलावा किसी और जगह से नहीं खरीदा जा सकता है। जिसका मतलब है कि Nokia X100 फोन केवल अमेरिकी ग्राहक टी-मोबाइल साइटों और मेट्रो कैरियर्स से ही खरीद सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि हैंडसेट को अमेरिका के बाहर ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
इसे भी पढ़ें: इसे कहते हैं धाकड़ प्लान! 600GB बिना लिमिट डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी, ये हैं BSNL का धांसू प्लान
Nokia X100 स्मार्टफोन (Smartphone) की कीमत (Price)
Nokia X100 स्मार्टफोन (Smartphone) को यूएस में 252 डॉलर में खरीदा जा सकता है। जो भारतीय मुद्रा में करीब 18,700 रुपये है। यह हैंडसेट सिर्फ एक स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ रहा है। अमेरिकी कैरियर में इस मोबाइल की बिक्री (Sale) 19 नवंबर से शुरू होगी।
नोकिया X100 स्मार्टफोन (Smartphone) के स्पेक्स और फीचर
इस Nokia X100 में 6.67 इंच का फुल हाई डेफिनिशन डिस्प्ले है जो 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन पेश करता है। फोन के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह Nokia X100 एक एंट्री लेवल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट के साथ आता है। स्टोरेज के तौर पर इस फोन में 6GB रैम और 128GB इंटरनल है। जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
डिवाइस के बैक पर एक 48MP का प्राइमरी कैमरा (Camera) है। सेकेंडरी कैमरा (Camera) के तौर पर एक 5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा (Camera) और 2MP मैक्रो कैमरा (Camera) भी फोन में दिया गया है। डिस्प्ले में एक पंच होल डिज़ाइन भी है जिसमें सेल्फी कैमरा (Camera) के रूप में 16MP का शूटर है। यह फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और आने वाले OZO ऑडियो टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ जो वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग फीचर को और भी बेहतर बना देगा। Nokia X100 स्मार्टफोन (Smartphone) में 18W का फास्ट चार्ज है और यह 4470 mAh की बैटरी क्षमता के साथ आता है।
इसे भी पढ़ें: Reliance Jio ने फिर किया एयरटेल और Vi पर हमला, बिना किसी डेटा लिमिट के लाया 5 नए प्लान, देखें कीमत