RIP Nokia! अब ये ब्रांड लेगा नोकिया की जगह, क्या पूरी तरह मिट जाएगा Nokia का वजूद? 

Highlights

HMD Global 'Nokia' को रिटायर करके अपने खुद के 'HMD' ब्रांड के तहत नए स्मार्टफोन्स लाने की योजना बना रहा है।

नोकिया स्मार्टफोन्स के निर्माता HMD ग्लोबल ने सितंबर में अपने HMD ब्रांड को लॉन्च किया था।

अफवाहें आ रही हैं कि कम्पनी अपना पहला HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन MWC Barcelona में लॉन्च कर सकती है।

एक बार फिर Nokia को अलविदा कहने का समय आ गया है। HMD Global ने 2014 में इसे माइक्रोसॉफ्ट से खरीदा जिसके बाद यह लगभग पिछले पाँच सालों से नए नोकिया-ब्रांडेड फोन्स बनाकर लॉन्च कर रहा है। लेकिन अब यह ब्रांड 'Nokia' को रिटायर करके अपने खुद के 'HMD' ब्रांड के तहत नए स्मार्टफोन्स लाने की योजना बना रहा है।

2016 में नोकिया ने HMD ग्लोबल को 10 साल तक स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स पर 'Nokia' ब्रांड इस्तेमाल करने का अधिकार देते हुए 10 साल की डील साइन की थी। नोकिया स्मार्टफोन्स के निर्माता HMD ग्लोबल ने सितंबर में अपने HMD ब्रांड को लॉन्च किया था। उस समय कम्पनी ने घोषणा की थी कि यह नोकिया डिवाइसेज़ के अलावा बड़े पैमाने पर HMD-ब्रांडेड मोबाइल डिवाइसेज़ पेश करेगी। कम्पनी ने यह भी खुलासा किया कि यह नए डिवाइसेज़ को लॉन्च करने के लिए नए सहयोगियों के साथ पार्टनरशिप करेगी।

नए फोन्स के साथ आ रहा HMD

अब कम्पनी ने घोषणा की है कि यह असली HMD डिवाइसेज़ समेत और भी बहुत कुछ ऑफर करने की तैयारी कर रही है। भले ही कम्पनी ने सटीक तौर पर यह नहीं कहा कि यह 'Nokia' ब्रांड को हटा रही है, लेकिन इसने एक वीडियो डाली है जिसमें डम्ब फोन्स, ईयरबड्स और यहाँ तक कि टैबलेट्स समेत फोन्स आदि को टीज़ करते हुए यह जिक्र किया गया है; "We're HMD, Human Mobile Devices", साथ ही इसकी X (ट्विटर) आईडी को भी @nokiamobiles से बदलकर @HMDglobal कर दिया गया है, साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ भी यही किया गया है।

फिनिश कम्पनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा कि, "वे अब भी नोकिया फोन्स के निर्माता हैं", इसलिए हमें भविष्य में कुछ नए नोकिया डम्बफोन्स देखने को मिल सकते हैं। यह कम्पनी अब भी नोकिया फोन्स, टैबलेट्स और एक्सेसरीज़ सेल कर रही है और सपोर्ट ऑफर करना जारी रखेगी। लेकिन स्मार्टफोन्स के लिए कम्पनी अपनी ब्रांडिंग इस्तेमाल करना शुरू कर सकती है और पहला डिवाइस जल्द ही रिलीज़ होने की उम्मीद है।

अफवाहें आ रही हैं कि फिनिश कम्पनी अपना पहला HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन MWC Barcelona में लॉन्च कर सकती है जो इस महीने के आखिर में होने वाला है। कम्पनी ने ब्लू और पिंक कलर्स में एक नए फोन को भी टीज़ किया है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles