Nokia फीचर फोन्स का दबदबा नहीं होगा खत्म, बेहतर कैमरा-बैटरी के साथ होगी नए डिवाइसेज की एंट्री

Nokia और HMD Global ने अपनी फीचर फोन ब्रांड लाइसेंस साझेदारी को आगे बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समझौता दो से तीन साल और बढ़ाया गया है, जिससे यह अब 2029 तक प्रभावी रह सकता है. इस विस्तार के तहत HMD ग्लोबल, नोकिया ब्रांड नेम से फीचर फोन का निर्माण और सेल जारी रखेगा. कंपनी का यह कदम खासकर भारत जैसे बड़े बाजारों के लिए अहम माना जा रहा है, जहां नोकिया की पहचान और भरोसा अब भी काफी मजबूत है.

अब भी कायम है दबदबा

भारत में नोकिया फीचर फोन की स्थिति भी मज़बूत बनी हुई है. IDC की रिपोर्ट के अनुसार, HMD ग्लोबल की हिस्सेदारी वॉल्यूम के हिसाब से लगभग 22.4% और वैल्यू के आधार पर करीब 30.7% है. बीते साल 2024 में भारत में लगभग 54 मिलियन फीचर फोन यूनिट्स की शिपमेंट हुई थी. ये आँकड़े साफ करते हैं कि भारतीय बाजार में नोकिया फीचर फोन की मांग और ब्रांड वैल्यू अब भी कायम है.

वैश्विक स्तर पर भी यह डील नोकिया फीचर फोन के प्रोडक्शं और सेल को जारी रखने में मदद करेगी. HMD ग्लोबल कई देशों में नोकिया नाम से फीचर फोन उपलब्ध कराता रहेगा, जिससे ब्रांड की ग्लोबल मौजूदगी बनी रह सके.

कैसे होंगे आगामी नोकिया फीचर फोन

आने वाले समय में कंपनी फीचर फोन मॉडल्स में कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने, बैटरी लाइफ को लंबा करने और यूजर अनुभव को उन्नत करने जैसे कई बदलाव ला सकती है. इसके अलावा, नोकिया और HMD ग्लोबल केवल फीचर फोन पर ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य ग्लोबल साझेदारियों के ज़रिए अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.

यह साफ है कि इस साझेदारी से HMD ग्लोबल नोकिया को फीचर फोन सेगमेंट में और मज़बूत स्थिति में बनाए रखेगा. भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रांड की मौजूदगी और कंज्यूमर्स के बीच भरोसे को बरकरार रखना कंपनी की प्राथमिकता बनी रह सकती है.

यह समझौता फीचर फोन यूज़र्स के लिए एक सकारात्मक इशारा है, क्योंकि आने वाले वर्षों में भी उन्हें नोकिया ब्रांड के भरोसेमंद विकल्प मिलते रहेंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी नई तकनीक के साथ किस तरह के फीचर फोन लॉन्च करती है.

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles