HMD Global ने जहां सभी नोकिया फ़ोन्स में समय-समय पर अपडेट जारी किया है वहीँ एक बार फिर कंपनी ने अपने Nokia 4.2 को भारत में एक बार फिर सॉफ्टवेयर अपडेट दिया है। यह अपडेट Android security patch के साथ आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपडेट Dual 4G VoLTE के साथ आया है। Gadgets 360 की रिपोर्ट्स के मुताबिक HMD Global ने भारत में इस अपडेट का रोल आउट शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट का साइज़ 1.3 जीबी है।
चेंजलॉग के मुताबिक अपडेट से सिस्टम स्टेब्लिटी बेहतर हुई है। साथ ही यूज़र इंटरफेस इनहांसमेंट को भी शामिल किया गया है। Nokiapoweruser की आयी एक रिपोर्ट की मानें तो HMD Global ने नोकिया 4.2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई पर आधारित नया वर्ज़न रिलीज किया है। यूज़र्स फ़ोन की सेटिंग्स ऐप में जाकर इस नए अपडेट को चेक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस अपडेट को फेज़ के आधार पर रोल कर रही है। रिपोर्ट्स का कहना है कि लेटेस्ट अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न 1.36B पर अपग्रेड कर देता है।
Nokia 4.2 में 5.71 इंच की HD+ फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है और यह 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है और साथ ही इसे 2.5D कर्व्ड भी दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है जो 1.95GHz पर क्लोक्ड है और इसे एड्रेनो 505 GPU के साथ पेयर किया गया है।
Nokia 4.2 एंड्राइड 9.0 पाई पर काम करता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है जो PDAF f/2.2 अपर्चर, LED फ़्लैश से लैस है और इसे 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन के बैक पर एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है और यह 3000mAh की बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, GPS/GLONASS, WiFi 802.11 b/g/n, माइक्रो USB सपोर्ट के साथ आता है।