नोकिया ने 5 हजार से कम में लॉन्च किया दमदार फोन, बढ़िया स्पेक्स और स्टाइलिश डिजाइन

नोकिया ने 5 हजार से कम में लॉन्च किया दमदार फोन, बढ़िया स्पेक्स और स्टाइलिश डिजाइन
HIGHLIGHTS

Nokia 2660 Flip को किया गया पेश

Nokia 2660 Flip में मिलेगी 1,450mAh की बैटरी

Nokia 2660 Flip का स्टैन्डबाय टाइम हफ्तों तक बढ़ा हुआ है

Nokia 2660 Flip की रिलीज के साथ Nokia यूनाइटेड किंगडम में अपने पुराने ग्राहकों को टारगेट कर रहा है।  नया फोल्डेबल नोकिया फोन बड़े कीपैड, बड़े कंट्रोल की और बढ़े हुए इंटरफेस से लैस है। नोकिया मोबाइल का उद्देश्य नोकिया 2660 फ्लिप में इन फीचर्स के साथ बुजुर्ग आबादी की जरूरतों को पूरा करना है। यह फीचर सुनने में कठिनाई वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए हियरिंग एड कम्पैटिबिलिटी (HAC) के साथ आता है। 

यह भी पढ़ें: Vi भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है 5G सेवा, देखें क्या होगी प्लांस की कीमत और किन शहरों में होगी लॉन्चिंग

Nokia Flip फोन में 1,450mAh की बैटरी मिलती है। फोन रियल टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जो कि पॉवर सेविंग OS है। एक बार चार्ज करने पर डिवाइस कई दिनों तक चलता है। Nokia 2660 Flip का स्टैन्डबाय टाइम हफ्तों तक बढ़ा हुआ है। 

nokia flip 2660

\2660 फ्लिप फोन को फ्लिप करने और कल प्राप्त करने के लिए बढ़िया एर्गोनॉमिक्स ऑफर करता है। बुजुर्गों को माइक्रोफोन और ईयरपीस के प्लेसमेंट के बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। फोन में एक आपातकालीन कल बटन दिया गया है जिसका उपयोग आपात स्थिति में अपने प्रियजनों के साथ संपर्क के लिए किया जा सकता है। 

Nokia 2660 Flip को नोकिया चार्जिंग क्रेडल के माध्यम से चार्ज होगा। फोन की कीमत €64.99 (5,228 रुपये) में बिकता है। Nokia 2660 Flip की सेल अगस्त के आखिर में शुरू होगी और फोन तीन रंगों नीला, काला और लाल रंग में आता है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo