18 दिन के बैटरी बैकअप के साथ Nokia ने पेश किए दो सस्ते प्लांस, फीचर देखकर पुरानी यादें हो जाएंगी ताज़ा

HIGHLIGHTS

Nokia ने अपने दो नए सस्ते फोंस को पेश कर दिया है

इन नोकिया के बेहद कम कीमत वाले फोंस में 18 दिन की बैटरी बैकअप मिल रहा है

Nokia ने Nokia 105 और Nokia 110 को लॉन्च किया है, इन दोनों ही फोंस को देखकर आपकी पुरानी यादें ताज़ा हो जाने वाली हैं

18 दिन के बैटरी बैकअप के साथ Nokia ने पेश किए दो सस्ते प्लांस, फीचर देखकर पुरानी यादें हो जाएंगी ताज़ा

Nokia ने अपने दो फोंस को कुछ नए नए फीचर्स के साथ फिर से बाजार में उतार दिया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Nokia 105 और Nokia 110 को कंपनी ने एक बार फिर से नए रंग-रोगन के साथ पेश कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि 2019 में इन दोनों ही फोंस के लास्ट वर्जन को पेश किया गया था, जिसके बाद अब लगभग 3 साल बाद इन फोंस को नोकिया की ओर से रीन्यू किया गया है। अब इन दोनों ही फोन्स में आपको अच्छे खास फीचर मिल रहे हैं, इतना ही Nokia 105 और Nokia 110 को लगभग लगभग एक जैसे ही डिजाइन आदि के साथ पेश किया गया है। हालांकि दोनों ही फोंस में जो अंतर है, वह कलर, कैमरा और बॉडी का ही है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

nokia 110 and nokia 105

यह भी पढ़ें: IPL पसंद करने वालों के लिए Vodafone Idea का धमाका ऑफर, Reliance Jio-Airtel भी पड़े सोच में

Nokia 105 और Nokia 110 के स्पेक्स और फीचर 

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Nokia 105 और Nokia 110 स्मार्टफोंस को 1.77 इंच की QVGA डिस्प्ले के साथ उतारा गया है, इसके अलावा आपको नोकिया के इन फोंस में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला Snake Game भी मिल रहा है, आपको बता देते है कि दिनों ही फोंस Unisoc 6531E प्रोसेसर पर पेश किया गया है। हालांकि इसमें आपको 4MB की रैम भी मिल रही है, इतना ही इन फोंस में आपको 2G कनेक्टिविटी भी मिल रही है। 

nokia 110 and nokia 105

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को Amazon Prime Video पर आ रही Radhe Shyam, देखें कश्मीर फाइल्स और RRR के बीच का युद्ध

यहाँ आपको यह भी बता देते है कि Nokia 105 और Nokia 110 में आपको 800mAh की बैटरी क्षमता मिल रही है, यहाँ कंपनी का कहना है कि इन फोंस को एक बार चार्ज करने पर यह 18 दिन तक चलने में सक्षम हैं। यानि आपको फोंस में 18 दिनों का बैटरी बैकअप मिल रहा है। इतना ही नहीं आपको बता देते है कि आप इन फोंस पर लगातार 12 घंटे तक कॉलिंग भी कर सकते हैं। फोन में आपको टॉर्चलाइट भी मिल रही है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo