मात्र 799 रुपये में Jio लाया देश का पहला ये वाला फोन.. Mukesh Ambani ने Diwali से पहले फिर यूजर्स को दिया सबसे बड़ा तोहफा!
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 (IMC 2025) के दौरान, Mukesh Ambani की जियो ने अपने नए JioBharat Safety-First Phones लॉन्च किए हैं, जिनका मुख्य फोकस किसी भी ग्राहक की सुरक्षा और उनके भरोसे पर है। कंपनी ने कंपनी ने बताया कि ये फोन खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। इनमें लोकेशन मॉनिटरिंग, यूसेज मैनेजर, और सात दिन तक की बैटरी बैकअप जैसी खूबियां मौजूद हैं, इसी कारण यह फोन्स किसी भी साधारण फोन के मुकाबले कुछ ज्यादा ही खास बन जाते हैं।
यूसेज मैनेजर की मदद से माता-पिता या गार्जियन यह तय कर सकते हैं कि उन्हें कौन कॉल या मैसेज कर सकता है और कौन नहीं। साथ ही, अनजान नंबरों को ब्लॉक या लिमिट करने की सुविधा भी इन फोन्स में मिल रही है, इस कदम से कंपनी यूज़र को सुरक्षित डिजिटल अनुभव देने का दावा भी कर रही है।
JioBharat Safety-First Phones: कीमत और फीचर्स
नए JioBharat Phones की शुरुआती कीमत 799 रुपये रखी गई है। ये फोन भारत भर में Jio Stores, JioMart, Amazon, Swiggy Instamart और अन्य ऑफलाइन रिटेलर्स पर खरीदने के लिए मिल जाने वाले हैं। कंपनी का कहना है कि कोई भी जन अपने माता-पिता, बच्चों के लिए यह फोन खरीद सकते हैं ताकि वे लोकेशन और कॉल मैनेजमेंट फीचर्स के ज़रिए बच्चों की सुरक्षा बनाए रख सकें और सोशल मीडिया के डिस्ट्रैक्शन्स से दूर रह सकें।
जियो का दावा है कि ये फोन लोकेशन ट्रैकिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे परिवार के सदस्य एक-दूसरे की लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा, Usage Manager फीचर यह सुनिश्चित करता है कि बच्चों या बुजुर्गों से केवल विश्वसनीय लोग ही संपर्क कर सकें। साथ ही, उपयोगकर्ता खुद भी अनचाही कॉल्स और मैसेजेस को ब्लॉक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक बैटरी बैकअप प्रदान करते हैं।
कंपनी ने इन फोन्स के अलावा अन्य काफी कुछ भी IMC 2025 में पेश किया है, आइये जानते है कि Jio की ओ से ओर क्या दिया जा रहा है, या पेश किया गया है।
Jio AI Classroom: कोर्स और एक्सेस डिटेल्स
IMC 2025 के दौरान, जियो ने Jio Institute के साथ मिलकर Jio AI Classroom नाम का नया फाउंडेशन कोर्स भी पेश किया है। यह कोर्स JioPC द्वारा चलने वाला है, इसे खासतौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है जो Artificial Intelligence (AI) की मूल बातें सीखना चाहते हैं।
यह एक फ्री शुरुआती स्तर का कोर्स है, जिसे छात्र अपने PC, लैपटॉप या स्मार्ट TV पर Jio Set-Top Box के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस क्रायक्रम के लिए नामांकन कर सकते हैं।
कंपनी ने बताया कि कोर्स में छात्रों को AI टूल्स, प्रॉडक्टिविटी, लर्निंग और क्रिएटिविटी से जुड़ी जरुरी ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिभागियों को वीडियो लेक्चर मॉड्यूल्स, प्रैक्टिकल असाइनमेंट्स, और अंत में एक AI-पावर्ड कैपस्टोन प्रोजेक्ट पूरा करना होगा।
कोर्स का समयानुसार स्ट्रक्चर (वीकली)
- पहला सप्ताह: AI की बुनियादी समझ और Prompt Engineering का परिचय।
- दूसरा सप्ताह: सीखने और रचनात्मकता के लिए AI का उपयोग।
- तीसरा सप्ताह: AI के माध्यम से कम्युनिकेशन और प्रोजेक्ट बिल्डिंग।
- चौथा सप्ताह: कैपस्टोन प्रोजेक्ट की प्रस्तुति और मूल्यांकन।
JioPC उपयोगकर्ताओं को कोर्स के साथ एक्सक्लूसिव बोनस फीचर्स भी मिलेंगे, जैसे एडवांस AI टूल्स का एक्सेस, विस्तृत लर्निंग रोडमैप और Jio Institute का सर्टिफिकेट। वहीं, अन्य प्रतिभागियों को कंप्लीशन बैज प्रदान किया जाएगा।
इस लॉन्च के साथ, रिलायंस जियो ने एक बार फिर भारत के डिजिटल इनोवेशन और सुरक्षित टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने की दिशा में मजबूत कदम रखा है, 'जहां सुरक्षा, शिक्षा और टेक्नोलॉजी' तीनों एक साथ चलते हैं।