Motorola के मुड़ने वाले फोन की एंट्री आज, लॉन्च से पहले ही सामने आया प्राइस, चेक करें खरीदने लायक है कि नहीं
Motorola Razr 60 Ultra और Motorola Edge 60 Pro को आज इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है।
लॉन्च से पहले ही इन दोनों मोटोरोला फोन्स का प्राइस सामने आया है।
आइए मोटोरोला के इन फोन्स के प्राइस को लॉन्च से पहले ही देख लेते हैं।
Motorola की ओर से आज बाजार में Motorola Razr 60 और Motorola Edge 60 Pro को लॉन्च यानि 24 अप्रैल, 2025 को किया जाने वाला है। यह दोनों ही कंपनी के मुड़ने वाले फोन है। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए आपको बता देते है कि कंपनी अभी हाल ही में इंडिया के बाजार में अपने Motorola 60 Stylus और Motorola Edge 60 Fusion जैसे फोन्स को भी लॉन्च कर चुका है। अब यह देखने में आ रहा है कि Edge Series में कंपनी अपने नए फोन को लॉन्च जारने वाली है। हालांकि, इन फोन्स के लॉन्च से पहले ही इन्हें यूरोप की रीटेल साइट MediaMarkt पर देखा गया है, यहाँ से फोन्स के स्पेक्स और प्राइस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन पेमेंट वालों के लिए राहत की सौगात! BHIM ऐप में आया UPI Circle फीचर, जानें यूज़ करने का प्रोसेस
Motorola Razr 60 Ultra का प्राइस और स्पेक्स (लीक के आधार पर)
अगर हम YTECHB की मानें तो Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन को इस साइट पर 1,299.99 यूरो यानि लगभग 1,26,225 रुपये के प्राइस में लिस्ट किया गया है। इस फोन को दो कलर में खरीदा जा सकताहै। यह फोन Scarab और Mountain Trail कलर में मिल जाने वाला है। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फोन में एक 7-इंच की LTPO AMOLED इन्टर्नल डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 1224x2992 पिक्सेल रेजोल्यूशन के अलावा 165Hz रिफ्रेश रेट पर आने वाला है। फोन में आपको दूसरी स्क्रीन के तौर पर एक 4 इंच की डिस्प्ले मिल त्यही है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर भी नजर आने वाला है। फोन में 16GB रैम और 512GB स्टॉरिज भी मिलने वाली है।
Motorola के इस मुड़ने वाले फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा होने वाला है। इसके साथ साथ इसमें 4500mAh की बैटरी 68W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलने वाली है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च होने वाला है।
Motorola Edge 60 Pro की कीमत और स्पेक्स (लीक के आधार पर)
अगर Motorola Edge 60 Pro को देखा जाए तो इसे भी इस साइट पर लिस्ट किया गया है, और इसका प्राइस यहाँ पर 599.99 यूरो यानि लगभग लगभग 58,262 रुपये के आसपास है। इस फोन में आपको दो कलर मॉडल मिलने वाले हैं। यह Dazzling Blue और Shadow कलर में आने वाला है। इस फोन में एक 6.67-इंच की pOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।
फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन में आपको 12GB की रैम के साथ साथ 512GB स्टॉरिज भी मिलने वली है। इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप की जानकारी मिल रही है, फोन में एक 50MP का मेन, एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 12MP का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है। इस फोन में आपको एक 5000mAh की बैटरी भी मिलने वाली है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग से लैस है।