जल्द आएगा Motorola का Foldable smartphone Motorola Razr 2023, सैमसंग-ओपो को मिलेगा टक्कर
Motorola Razr 2023 के डिजाइन रेंडर्स हाल ही में लीक हुए हैं
डिवाइस में एक अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है
मोटो के इस फोल्डेबल में एक बड़े साइज़ की कवर डिस्प्ले मिल सकती है
कहा जा रहा है कि मोटोरोला इस साल के आखिर में एक नए क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 2023 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक Motorola Razr 2023 के बारे में किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक नया लीक सामने आया है जिससे हमें संकेत मिलते हैं कि डिवाइस से क्या उम्मीद की जा सकती है, खास डिजाइन के बारे में। लीक्ड रेंडर्स के अनुसार, Motorola Razr 2023 में एक बड़ी कवर डिस्प्ले होगी और या तो इसमें एक अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होगा या फिर इसे पूरी तरह स्किप किया जा सकता है।
इसे भी देखें: Jio का यह रिचार्ज प्लान चुनेंगे तो पूरे साल नहीं होगी कॉलिंग और डेटा की टेंशन, धांसू है ये प्लान
Motorola Razr 2023 के डिजाइन रेंडर्स के माध्यम से लीक हुआ पहला लुक
जैसा कि ऊपर दी गई लीक्ड रेंडर इमेज (जाने-माने टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) द्वारा पोस्ट की गईं) में दिखाया गया है, Motorola Razr 2023 का लुक कुछ इसी तरह का हो सकता है। डिवाइस की कवर डिस्प्ले लगभग पूरे टॉप रियर पैनल को घेरती है, जिस पर एक ड्यूअल कैमरा सेटअप के साथ एक LED फ्लैश है। हालांकि कवर डिस्प्ले के सटीक साइज़ की जानकारी अभी तक नहीं मिली है, लेकिन हम अनुमान लगा सकते हैं कि यह लगभग 3.26 इंच की होगी, जैसी कि OPPO Find N2 Flip में देखी गई थी।
मेन डिस्प्ले की बात करें तो, Motorola Razr 2023 में सेल्फी कैमरा के लिए किसी भी तरह का कटआउट नजर नहीं आ रहा है, जिसका मतलब यह होता है कि या तो डिवाइस में एक अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा होगा या फिर इसमें सेल्फी कैमरा नहीं दिया जाएगा। बाहरी कवर डिस्प्ले को सेल्फी लेने के लिए एक व्यू फ़ाइंडर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, वह भी डिवाइस के मेन कैमरा के माध्यम से। इसकी मदद से डिस्प्ले में होल की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे और भी प्रभावी अनुभव मिल सकेगा।
Motorola Razr 2023 की स्पेसिफिकेशंस अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन हम ब्रांड के अपकमिंग फोल्डेबल के एक फ्लैगशिप प्रोसेसर द्वारा संचालित होने की उम्मीद कर सकते हैं जो या तो क्वालकॉम या फिर मीडियाटेक होगा।