अब Motorola ने दिया तगड़ा झटका! महंगे हो कई स्मार्टफोन, बजट फोन की कीमत में भी इजाफा, देख लें लिस्ट
Motorola ने भारत में कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाई
Edge 60 Fusion की कीमत 2,000 रुपये बढ़ी
बजट Moto G सीरीज के फोन्स भी महंगे हुए हैं
भारत में स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है और अब Motorola भी इस सूची में शामिल हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है, जिसमें मिड-रेंज और बजट दोनों सेगमेंट के डिवाइस शामिल हैं.
Surveyइन स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ी
टिप्स्टर संजू चौधरी की जानकारी के अनुसार, Motorola Edge 60 Fusion, Moto G35 और Moto G57 Power जैसे मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया गया है. आपको बता दें कि Motorola Edge 60 Fusion अप्रैल 2025 में लॉन्च हुआ था, उसकी कीमत सभी वैरिएंट्स में 2,000 रुपये तक बढ़ाई गई है.
Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) April 7, 2026
Motorola has increased the prices of their smartphones:
Edge 60 Fusion:
8/128:
Old: ₹20,999
New: ₹22,999
8/256GB:
Old: ₹22,999
New: ₹24,999
12/256GB:
Old: ₹24,999
New: ₹26,999
Moto G35:
4/128GB
Old: ₹11,999
New: 12,499
8/128GB:
Old: ₹12,999
New:… pic.twitter.com/n1FySdsrDn
अब इसका 8GB + 128GB वैरिएंट 22,999 रुपये का बताया जा रहा है. यह पहले 20,999 रुपये था. वहीं 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वैरिएंट्स की कीमत क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये तक पहुंच गई है.
बजट सेगमेंट पर भी असर
रिपोर्ट के अनुसार, कीमत बढ़ोतरी सिर्फ मिड-रेंज तक सीमित नहीं है, बल्कि Moto G सीरीज के फोन्स पर भी इसका असर पड़ा है. Moto G35 के 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर 12,499 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 128GB वैरिएंट अब 13,999 रुपये में मिल रहा है.
Moto G57 Power की कीमत भी बढ़ाई गई है. इसका 8GB + 128GB वेरिएंट अब 15,999 रुपये में बताया जा रहा है, जो पहले 14,999 रुपये था.
कीमत बढ़ने की वजह
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कारण नहीं बताया है, लेकिन मौजूदा मार्केट स्थिति को देखते हुए यह कदम लिया गया माना जा रहा है.
- मेमोरी और DRAM जैसे कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ रही है
- AI डेटा सेंटर की मांग के कारण सप्लाई पर दबाव है
- कई ब्रांड पहले ही कीमतों में बढ़ोतरी कर चुके हैं
इसी वजह से कंपनियों के लिए लंबे समय तक कम कीमत बनाए रखना मुश्किल हो रहा है.
इंडस्ट्री में बढ़ता ट्रेंड
यह बदलाव सिर्फ Motorola तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO, OnePlus, Samsung और Vivo जैसे ब्रांड्स ने भी हाल के महीनों में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं. इससे साफ है कि स्मार्टफोन मार्केट में कीमत बढ़ोतरी एक नया ट्रेंड बनता जा रहा है, जिसका असर सीधे तौर पर ग्राहकों पर पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 165Hz स्क्रीन और 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत-ऑफर और फीचर्स
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile