Motorola के इन सभी फोंस को मिलेगा भारत में Jio और Airtel का 5G सपोर्ट

Motorola के इन सभी फोंस को मिलेगा भारत में Jio और Airtel का 5G सपोर्ट
HIGHLIGHTS

Motorola के पास भारत में अलग-अलग कीमतों पर कई 5G स्मार्टफोन हैं

Motorola के इन फोंस को मिलेगा Jio और Airtel का 5G सपोर्ट

लिस्ट में Moto G82, Moto G62, Moto Edge 30 Pro, Moto Edge 30 आदि शामिल हैं

प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला और भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटरों में से एक रिलायंस जियो ने मोटो स्मार्टफोन के लिए 5जी स्टैंडअलोन (एसए) सपोर्ट लाने के लिए साझेदारी की है। मूल शब्दों में, मोटोरोला अपने डिवाइसेज के लिए OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट जारी कर रहा है जो अब 5G SA को सपोर्ट करने में सक्षम होंगे। ध्यान दें कि Jio 5G SA रोल आउट कर रहा है, और हर डिवाइस इसे सपोर्ट नहीं करता है। स्मार्टफोन निर्माताओं को अपने फोंस को 5G SA का सपोर्ट करने के लिए सक्षम करने के लिए OTA अपडेट जारी करना होगा, और यही मोटोरोला अब कर रहा है। Motorola के पास भारत में अलग-अलग कीमतों पर कई 5G स्मार्टफोन हैं। इसमें Moto G82, Moto G62, Moto Edge 30 Pro, Moto Edge 30 और बहुत कुछ है। Motorola स्मार्टफोन Airtel 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) को भी सपोर्ट करते हैं। आइए नज़र डालते हैं मोटोरोला के उन स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट पर जो Jio और Airtel 5G को सपोर्ट करते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo Y53t हुआ लॉन्च, लेकिन Vivo Y35m से है सस्ता

Motorola के ये फोंस सपोर्ट करेंगे भारत में Airtel और Jio का 5G नेटवर्क 

Motorola के ये फोंस सपोर्ट करेंगे Jio 5G नेटवर्क- इस लिस्ट में शामिल फोंस में Motorola Edge 30 Ultra, Motorola Edge 30 Fusion, Moto G62 5G, Motorola Edge 30, Moto G82 5G, Motorola Edge 30 Pro, Moto G71 5G, Moto G51 5G, Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion के नाम शामिल हैं। 

motorola

Motorola के ये फोंस सपोर्ट करेंगे Airtel 5G नेटवर्क- Motorola Edge 30 Ultra, Motorola Edge 30 Fusion, Moto G62 5G, Motorola Edge 30, Moto G82 5G, Motorola Edge 30 Pro, Moto G71 5G, Moto G51 5G, Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro, और Motorola Edge 20 Fusion को एयरटेल का 5जी नेटवर्क सपोर्ट दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: लंबी चर्चा में रहने के बाद OnePlus 11 5G हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 50,000 रुपये के अंदर

Motorola Razr 5G सूची में एक अकेला ऐसा डिवाइस है जो भारत में 5G इनेबल नहीं है। 5G के साथ, Airtel और Jio यूजर्स सुपर-फास्ट मोबाइल स्पीड का अनुभव कर सकते हैं लेकिन अभी 5G भारत के चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध है। Airtel ने ग्राहकों के लिए 5G को व्यावसायिक रूप से तैनात करके शुरुआत की। Jio ने बीटा टेस्टिंग के साथ शुरुआत कर दी है। Airtel 5G NSA सपोर्ट पहले से ही था, लेकिन अब, यदि आप अपने Motorola डिवाइस को ने वर्जन में अपडेट रखते हैं, तो आप Airtel और Jio दोनों के 5G का अनुभव कर पाएंगे।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo