Moto G96 स्मार्टफोन का डिजाइन और स्पेक्स हुए लीक, लेदर फिनिश में आएगा फोन, चक देगा फट्टे
Motorola Moto G96 स्मार्टफोन को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है।
ऑनलाइन इंटरनेट पर Moto G96 के स्पेक्स और डिजाइन लॉन्च से पहले ही लीक हो चुका है।
Moto के इस फोन में 144Hz pOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 मिलने वाला है।
Motorola की ओर से G Series के एक नए फोन पर काम किया जा रहा है। इस Motorola Phone को कंपनी की ओर से Moto G96 के तौर पर पेश किया जा सकता है, यह फोन Moto G86 के साथ जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी के लिए इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बाद भी Android Headlines की ओर से इस फोन के इमेज और इसके कुछ मुख्य स्पेक्स सामने आए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 50 Pro 5G की कीमत गिरी धड़ाम से, यहाँ मिलेगा 10000 रुपये सस्ता, खरीदना है तो लग जाओ लाइन में
Motorola G96 स्मार्टफोन में आपको एक 6.67-इंच की Curved pOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के अलावा 10-bit colors और वाटरटच 2.0 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में आपको होल-पंच डिजाइन मिलने वलय है। इस होल में आपको सेल्फ़ी कैमरा मिलने वाला है। इस फोन का डिजाइन Moto G85 के जैसा हो सकता है। इस फोन में आपको एक फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है।
Moto G96 स्मार्टफोन को चार अलग अलग कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को वेगन लेदर के साथ Cattleya Orchid कलर में लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा फोन को Dresden Blue कलर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन को Greener Pastures और Ashleigh Blue कलर में लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा Motorola के इस आगामी फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में आपको 12GB की रैम और 256GB स्टॉरिज भी मिल सकती है। Moto G95 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 प्रोसेसर मिलता था।
Motorola के इस फोन में 50MP का Sony LYTIA 700C सेन्सर मिल सकता है। फोन में आपको एक 8MP का मैक्रो लेंस और एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा मिल सकता है। इस फोन में आपको एक 5500mAh की बैटरी मिलने वाली है। प्राइस को देखते हैं तो इस फोन के आधिकारिक प्राइस को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को 25000 रुपये के अंदर के प्राइस में इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि फोन को कब तक लॉन्च किया जा सकता है।