दिवाली सेल में कौड़ियो के दाम बेचा जा रहा Motorola का ये पहले से सस्ता फ़ोन! कहाँ से खरीदें?
Flipkart पर इस समय Big Billion Days Sale चल रही है। इस सेल में Motorola के Motorola G96 को सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साईट पर मोबाइल बड़े डिस्काउंट ऑफर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आप 15000 रुपये के प्राइस के अंदर एक मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो आ Motorola G96 को खरीद सकते हैं। मोबाइल को July में लॉन्च किया गया था, इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में कंपनी ने पेश किया था। इस मोबाइल को कंपनी ने 5500mAh की बैटरी पर लॉन्च किया था, फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। आइये अब इस मोबाइल पर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के अलावा इस फ़ोन के स्पेक्स आदि पर नजर डालते हैं।
Motorola G96 पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
Motorola ने अपने फ़ोन को दो अलग अलग रैम और स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया था। फ़ोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में 20,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को 22,999 रुपये के दाम में लॉन्च किया गया था। फ्लिप्कार्ट पर इस समय दिवाली सेल में 15,999 रुपये के दाम में लिस्ट किया गया था, इसका मतलब है कि मोबाइल के दाम में 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आप 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको SBI Bank Credit Card या Debit Card का इस्तेमाल करना होगा।
इसके साथ साथ आप अपने पुराने मोबाइल को एक्सचेंज करके बड़ी बचत कर सकते हैं। मानकर चलिए कि 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाता है तो इस मोबाइल का दाम 12000 रुपये में मिल जाने वाला है। हालाँकि, पुराने मोबाइल को देते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि यह मोबाइल अच्छी कंडीशन में होना चाहिए।
Motorola G96 5G के फीचर और स्पेक्स
मोटोरोला के इस मोबाइल में एक 6.67-इंच की 10-Bit 3D Curved डिस्प्ले मिलती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1600 निट्स की ब्राइटनेस दी जा रही है। मोबाइल को कंपनी ने स्नेपड्रैगन 7s Gen 2 मिलता है। मोटोरोला मोबाइल को कंपनी ने एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है। इसमें एक 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ और 8MP का अन्य कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए मोटोरोला मोबाइल फ़ोन एक 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
इस फ़ोन में एक शक्तिशाली 5500mAh की बैटरी मिलती है। यह बैटरी 33W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ आती है। इसके अलावा हों में IP18 रेटिंग भी मिलती है। अन्य कई फीचर भी आपको इस मोबाइल में मिलते हैं।