Flipkart ने अपनी आने वाली Freedom Sale की Deals Reveal करनी शुरू कर दी हैं, और पहली ही डील आपका ध्यान खींच लेने वाली है। यह Sale E-commerce Website पर 7 अगस्त से शुरू हो रही है, जबकि Plus और Black Users के लिए यह एक दिन पहले ही शुरू हो जाएगी। Flipkart ने इस Sale के लिए एक अलग Dedicated Page भी बनाया है, जिसमें iPhone, Samsung, Vivo, Poco, Motorola, Lava जैसे Brands के Phones पर मिलने वाली डील्स को अब रिवील क्या जा रहा है। इसी लिस्ट में अगर एक डील को देखा जाए तो यह खासतौर पर उन लोगों का ध्यान खींच रही है, जो सस्ते में 5G फोन खरीदना चाहते हैं। आइए अब जानते है कि आखिर ये कौन सा मोटोरोला फोन है और इसपर कितने रुपये की छूट मिल रही है।
Motorola के इस साल ही लॉन्च हुए Motorola G37 5G को खरीदने पर आपको 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाने वाला है। जिसके बाद इस मोटोरोला फोन को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान केवल और केवल 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल Flipkart पर यह फोन 15,999 रुपये की कीमत में लिस्ट देखा जा सकता है। Motorola का यह Phone भारत में सिर्फ एक Storage Variant में उपलब्ध है। Freedom Sale में यह 12,999 रुपये में मिलेगा, यानी सीधी 3,000 रुपये की बचत ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर होने वाली है।
इस Budget-Friendly Phone में 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले मिलती है, जो HD+ Resolution के साथ 120Hz Refresh Rate Support से लैस है। इसकी Peak Brightness 1050 Nits तक जाती है और इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है। यह फोन Android 16 पर चलता है और इसके Back Panel पर Vegan Leather की फिनिश दी गई है। परफॉरमेंस की बात करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4GB RAM के साथ 128GB तक स्टॉरिज मिलती है, अगर आप स्टॉरिज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं।
Battery की बात करें तो इसमें 5200mAh की Battery दी गई है, साथ में 20W Charging Feature भी है। Camera के लिए Back में Dual Camera Setup मिलेगा, जिसमें 50MP का Main Camera और एक PDAF Camera शामिल है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: POCO M8 Power VS OnePlus N6x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना