Digit.in

Reliance Jio-Nokia के लिए चुनौती बनकर आ रहे हैं Moto के 3 नए फीचर फोन, देखें कीमत

Highlights

मोटोरोला ब्रांड फीचर फोन बाजार में प्रवेश करने वाला है

जानकारी मिल रही है कि Moto 10, Moto 50 और Moto 70 फीचर फोन कंपनी की ओर से जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं

हैंडसेट 1,750 एमएएच की बैटरी और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएंगे

Reliance Jio-Nokia के लिए चुनौती बनकर आ रहे हैं Moto के 3 नए फीचर फोन, देखें कीमत

स्मार्टफोन (Phone) (Smartphone) निर्माता कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने इस साल भारतीय टेक बाजार में स्मार्टफोन (Phone) (Smartphone) की एक सीरीज लॉन्च की है। अब सुनने में आ रहा है कि Moto 10, Moto 50 और Moto 70 फीचर (Feature) फोन (Phone) अगले कुछ दिनों में बाजार में आ सकते हैं। ये मोबाइल 1,750 एमएएच की बैटरी के साथ आ सकते हैं। डुअल सिम सपोर्ट और दो साल की वारंटी अवधि के साथ  इनके उपलब्ध होने की संभावना है।

Motorola ने हाल ही में Moto Edge 20 स्मार्टफोन (Phone) (Smartphone) सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में एज 20 Motorola Edge 20, एज 20 फ्यूजन (Motorola Edge 20 Fusion) और एज 20 प्रो (Motorola Edge 20 Pro) मॉडल शामिल हैं। Moto E20 फोन (Phone) की तरह कई मिड-रेंज और बजट फ्रेंडली मॉडल भी लॉन्च किए गए हैं।

Moto A10 और Moto A50 में कैसे होंगे स्पेक्स

GSM Arena साइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक Moto A10 और Moto A50 मॉडल मीडियाटेक ब्रांड MT6261D चिपसेट के साथ आ सकते हैं। ये दोनों मोबाइल 1.8 इंच की कलर स्क्रीन के साथ आ सकते हैं। एक टॉर्च और फिज़िकल बटन भी फोन्स में हो सकते हैं। इन दोनों फोन (Phone) में एक एक्सपेंडेबल एसडी कार्ड स्लॉट हो सकता है जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। हेडफोन (Phone) से कनेक्ट करने के लिए फोन (Phone) के टॉप में 3.5mm ऑडियो जैक हो सकता है।

क्या आने वाला है Moto A10 Feature Phone में

जबकि Moto A10 में बैक कैमरा होने की संभावना कम है, Moto A50 मॉडल बैक कैमरा के साथ आ सकता है। दूसरी ओर, Moto A70 एक प्रीमियम रेंज का फीचर (Feature) फोन (Phone) हो सकता है। जहां 2.4 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। यह फोन (Phone) UniSoc चिपसेट पर काम कर सकता है। एफएम कनेक्टिविटी, टॉर्च और भी बहुत कुछ के भी इस फोन (Phone) में होने की प्रबल संभावना है।

क्या हो सकता है Motorola के इन फीचर (Feature) फोन्स का दाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक Moto A10 फीचर (Feature) फोन (Phone) की भारत में कीमत करीब 1,500 रुपये हो सकती है। हालांकि Moto A50 और Moto A70 मॉडल 2,000 रुपये में मिल सकते हैं। मोटोरोला (Motorola) ब्रांड ने इस फीचर (Feature) फोन (Phone) सीरीज की लॉन्चिंग के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

जानकारी के लिए बात देते है कि Motorola G51 मॉडल को मिड-रेंज कैटेगरी के स्मार्टफोन (Phone) (Smartphone) के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह फोन (Phone) क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट के साथ आ रहा है। बैटरी फीचर (Feature) 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इस हैंडसेट का डिस्प्ले फ्रंट कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट डिज़ाइन के साथ आ रहा है। बैक कैमरा मॉड्यूल में कैप्सूल डिज़ाइन भी है। तीन सेंसर के साथ आता है।

नोट: यहाँ दर्शाई गई तस्वीरें काल्पनिक हैं!

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles