Motorola Edge 60 बनाम Motorola Edge 60 Pro बनाम Motorola Edge 60 Fusion: कौन सा फोन चुनना चाहिए
Motorola ने अपनी Edge 60 Series में एक नए फोन को लॉन्च कर दिया है।
इस सीरीज में Motorola Edge 60 को लॉन्च किया गया है।
हालांकि, Motorola के इस इस सीरीज में पहले से ही Motorola Edge 60 Pro के साथ Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन्स थे।
Motorola Edge Series हमेशा से ही बेहतरीन और वैल्यू-फॉर मनी रही है, इस सीरीज में आपको बेहतरीन डिजाइन के साथ साथ कई कलर ऑप्शन भी मिल जाते हैं। इसी बात से कंपनी की Edge 60 Series भी अछूती नहीं है। हालांकि, इस लाइनअप में से किस फोन को खरीदा जाए, इसमें कुछ कन्फ़्युशन हो सकता है। असल में इस सीरीज में कंपनी ने Motorola Edge 60, Motorola Edge 60 Pro के साथ साथ Motorola Edge 60 Fusion को भी शामिल किए हैं। आज हम आपको इस लेख में यही बताने वाले हैं कि आखिर आपको तीनों में से किस फोन को अपने अगले फोन के तौर पर खरीद लेना चाहिए।
Motorola के तीनों फोन्स के प्राइस के बीच अंतर
Motorola Edge 60 के प्राइस को देखते हैं तो इस फोन का प्राइस 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के लिए 25,999 रुपये है। अगर आप Motorola के Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन को देखते हैं तो यह फोन 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल के साथ 29,999 रुपये के प्राइस में आता है। इसके अलावा इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 33,999 रुपये के प्राइस में मिलता है। Motorola Edge 60 Fusion के प्राइस को देखा जाए तो फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन का 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल 24,999 रुपये के प्राइस में आता है।
यहाँ आपने सभी फोन्स के प्राइस को देख लिया है, यहाँ आप अपने बजट के अनुसार किसी भी फोन को चुन सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कुछ कन्फ़्युशन हो रहा है तो आइए इन फोन्स के स्पेक्स, डिजाइन और फीचर आदि के बारे में भी बताते हैं।
Motorola के तीनों फोन्स का डिजाइन और डिस्प्ले
Motorola के तीनों ही फोन्स में आपको स्क्वेर कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसके अलावा तीनों में ही सेल्फ़ी के लुए एक होल-पंच डिजाइन भी दिया जा रहा है। सभी फोन्स में IP68/IP69 रेटिंग मिलती है। इस फीचर की मदद से फोन को आप वाटर और डस्ट की मार से बचा सकते हैं। इसके अलावा तीनों ही फोन्स में आपको MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है।
हालांकि, रियर डिजाइन में फोन्स में कुछ कुछ अंतर देखने को मिलता है। Motorola Edge 60 के साथ साथ Motorola Edge 60 Pro में आपको एक प्लास्टिक रियर पैनल मिलता है। हालांकि, इसके बाद भी मोटोरोला ने इन फोन्स में यूनीक फिनिश और टेक्स्चर आदि का इस्तेमाल किया है, ये फोन्स स्टैन्डर्ड ग्लॉसी और मैट प्लास्टिक में आते हैं।
इसके अलावा अगर Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाए तो इस फोन में वेगन लेदर फिनिश मिलती है। इसका मतलब है कि इस फोन में आपको प्लास्टिक के मुकाबले ज्यादा बेहतर ग्रिप मिलती है।
डिस्प्ले को देखा जाए तो तीनों ही फोन्स में आपको Gorilla Glass 7 का प्रोटेक्शन मिलता है। सभी फोन्स में pOLED डिस्प्ले मिलती है, सभी में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ साथ 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है।
तीनों फोन्स की परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर
Motorola Edge 60 के साथ साथ Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन्स में आपको अलग अलग प्रोसेसर मिलता है। ग्लोबल बाजार में इन फोन्स में कोई प्रोसेसर है और इंडिया के बाजार में इन्हें कुछ और प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इंडिया के बाजार में यह फोन्स MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च हुए हैं, इसके अलावा अन्य बाजारों में फोन को Dimensity 7400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है।
वहीं, अगर Motorola Edge 60 Pro को देखते हैं तो इस फोन में एक यूनीक ही प्रोसेसर मिलता है, फोन में MediaTek Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर मिलता है। तीनों फोन्स की परफॉरमेंस भी अपने आप में दमदार और बेहतरीन है। Motorola Phones में आपको Android 15 का सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा कंपनी ने 3 साल के इन फोन्स में एंड्रॉयड अपडेट देने का भी वादा किया है। इसका मतलब है कि इन फोन्स में एंड्रॉयड 18 तक के अपडेट मिलने वाले हैं।
तीनों फोन्स का कैमरा कैसा है?
कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 60 और Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में आपको एक ही कैमरा सेटअप मिलता है। इन फोन्स में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें 50MP का Sony LYTIA 700C सेन्सर मिलता है जो OIS से लैस है, इसके अलावा फोन्स में 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी आपको दिया जा रहा है, सभी फोन्स में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा रहा है। सभी फोन्स में आपको 4K रिकॉर्डिंग मिलती है।
Motorola Edge 60 Fusion को देखा जाए तो यह फोन 50MP का मेन कैमरा से लैस है, हालांकि, इसमें आपको टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलता है। फोन में आपको एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा रहा है। इसके अलावा Motorola Edge 60 Fusion में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जा रहा है।
बैटरी और चार्जिंग क्षमता
Motorola Edge 60 के साथ साथ Motorola Edge 60 Fusion स्मार्टफोन में आपको एक 5500mAh की बैटरी मिलती है, हालांकि ग्लोबल बाजार में इन फोन्स में 5200mAh की बैटरी मिलती है। यह 68W की फास्ट चार्जिंग क्षमता को सपोर्ट करने वाली बैटरी है।
दूसरी ओर, अगर Motorola Edge 60 Pro को देखते हैं तो इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W की चार्जिंग क्षमता के अलावा फोन में 15W की वायरलेस चार्जिंग के साथ साथ 5W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता भी मिलती है।
कौन सा फोन चुनना सही रहेगा
मुझे लगता है कि मोटोरोला अपने फोन्स को लेकर ज्यादा इनोवेशन पर जोर देता है। कंपनी अपने सभी फोन्स को बेहद अधिक ड्यूरेबल बनाने पर भी जोर दे रही है। यह सभी फोन्स भी इस श्रेणी में आते हैं। हालांकि, आपको किस फोन को चुनना चाहिए, यह सही मायने में आपके बजट और आपको किन फीचर्स की जरूरत है, इसपर निर्भर करता है।