Digit.in

स्टाइलस वाला किफायती फोन मिल रहा बेहद सस्ता, पटको या पानी में डुबो दो नहीं होगा टस से मस, धड़ाधड़ हो रही बिक्री

Highlights

Edge 60 Stylus अभी डिस्काउंट की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

इसने अभी से अपनी फीचर से भरपूर परफॉर्मेंस के साथ छाप छोड़ दी है।

यह फोन 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

स्टाइलस वाला किफायती फोन मिल रहा बेहद सस्ता, पटको या पानी में डुबो दो नहीं होगा टस से मस, धड़ाधड़ हो रही बिक्री

मोटोरोला का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन Edge 60 Stylus अभी फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन अप्रैल 2025 में लॉन्च हुआ था, और इसने अभी से अपने बिल्ट-इन स्टाइलस, रग्ड डिजाइन और फीचर से भरपूर परफॉर्मेंस के साथ छाप छोड़ दी है। अब, लिमिटेड-टाइम बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के कारण ग्राहक इसे 10,999 रुपए तक की घटी हुई कीमत पर खरीद सकते हैं, जो इसे अपनी कैटेगरी में बेस वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन्स में से एक बनाती है।

Moto Edge 60 Stylus मिल रहा बेहद सस्ता

मोटोरोला एज 60 स्टाइलस की असली कीमत 22,999 रुपए है। हालांकि, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 5% कैशबैक मिलेगा, जो 1150 रुपए की छूट है, इससे फोन की कीमत घटकर 21,849 रुपए हो जाएगी।

अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए कोई पुराना फोन है तो यह डील और भी बेहतर हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर आप Motorola Edge 40 को ट्रेड इन करते हैं तो आपको 10,950 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। अगर आप सारे डिस्काउंट पाने में कामियाब हो जाते हैं, तो कार्ड और एक्सचेंज ऑफर्स दोनों के साथ फोन का फाइनल प्राइस घटकर केवल 10,899 रुपए पर आ जाएगा।

Edge 60 Stylus के स्पेक्स और फीचर्स

एज 60 स्टाइलस में 6.7 इंच की pOLED AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें पीछे की तरफ 50MP का मेन OIS कैमरा है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है।

Motorola Edge 60 Stylus एक 5000mAh की बैटरी पर चलता है, जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में ThinkShield सिक्योरिटी, IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810) सर्टिफिकेशन भी है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles