लॉन्च से पहले ही सामने आया Motorola Edge 60 Pro का प्राइस, चेक करें खरीदने लायक होगा कि नहीं
Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन का प्राइस लॉन्च से पहले ही सामने आया है।
Motorola के इस फोन के स्पेक्स भी लॉन्च से पहले सामने आए हैं।
यहाँ आप Motorola Edge 60 Pro के लॉन्च टाइमलाइन को भी देख सकते हैं।
Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन को अब किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी भी खबरें हैं कि Motorola Edge 50 Pro की पीढ़ी के इस नए फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। आगामी मिड-रेंज फोन में आपको कुछ सबसे दमदार और अपग्रेडेड फीचर मिलने वाले हैं। इसके अलावा फोन में एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इतना ही नहीं, फोन में आपको ज्यादा रैम और स्टॉरिज भी मिलने वाली है। अगर रिपोर्ट आदि की बात करें तो इसके अनुसार फोन में आपको एक नया बाटन मिल सकता है, जो फोन की बॉडी पर होगा, ऐसा ही कुछ हम iPhone 16 Series के साथ साथ Nothing Phone 3a Series में देख चुके हैं।
नए अपडेट को देखते हैं तो पता चलता है कि Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में कैसे स्पेक्स होने वाले हैं, इसके अलावा इस फोन के बारे में बहुत सी चीजें भी सामने आई हैं। आइए जानते है कि मोटोरोला के आगामी फोन में आपको क्या मिलने वाला है।
Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन का प्राइस लीक
Motorola Edge 60 Pro के प्राइस को देखते हैं तो पता चलता है कि इस फोन को आप EUR 649.89 यानि लगभग लगभग 60,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि इंडिया में इस फोन का प्राइस कुछ कम हो। अगर रिपोर्ट आदि पर गौर किया जाए तो फोन को इंडिया में कम प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। असल में, मैं इसलिए ऐसा कह रहा हूँ क्योंकि Motorola Edge 50 Pro को कंपनी ने इंडिया के बाजार में मात्र 31,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था।
Motorola Edge 60 Pro के स्पेक्स और फीचर
Motorola Edge 60 Pro स्मार्टफोन में आपको एक 6.7-इंच की Curved AMOLED डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके अलावा इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में आपको 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज भी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में आपको एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है। फोन में एक 5100mAh की बैटरी होने वाली है। इसमें आपको 68W की फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है।
कैमरा यदि की बात करें तो Motorola के इस फोन में आपको iPhone जैसा एक्शन बटन मिलने वाला है। इस फोन में आपको ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। इसके अलावा फोन में आपको फ्रन्ट पर एक पंच-होल डिजाइन मिलने वाला है। फोन में Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलती है।
Motorola Edge 60 Pro की लॉन्च टाइमलाइन क्या है?
अगर हम रिपोर्ट्स पर गौर करें तो इंडिया लॉन्च जल्द हो सकता है, असल में फोन को हाल ही में BIS पर देखा गया था। इससे यह हिंट मिलता है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा या जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फोन को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।