Motorola Edge 60 Fusion भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, जानिए कैसा होगा 5500mAh बैटरी और 12GB RAM वाला फोन
Motorola Edge 60 Fusion अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की भी पुष्टि कर दी है।
लॉन्च के बाद यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट के जरिए सेल में जाएगा।

अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की भी पुष्टि कर दी है। Motorola Edge 50 Fusion का उत्तराधिकारी स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन, 3 साल के OS अपडेट्स, 4 साल के सिक्यॉरिटी अपडेट्स और MIL-810H रेटिंग के लिए मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलने वाली है। आइए देखते हैं कि अब तक मोटोरोला के अपकमिंग एज 60 फ्यूशन की लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।
Motorola Edge 60 Fusion की इंडिया लॉन्च डेट
मोटो एज 60 फ्यूशन भारत में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट के जरिए सेल में जाएगा क्योंकि इस डिवाइस की प्रोडक्ट लिस्टिंग पहले से ही इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव है। पुष्टि हो गई है की यह डिवाइस Moto AI फीचर्स के साथ आएगा और इसमें एक कर्व्ड AMOLED पैनल मिलेगा। आइए देखें इसके सभी कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स!
Moto Edge 60 Fusion के स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला एज 60 फ्यूशन में 6.7-इंच 1.5K पैंटोन वैलिडेटेड ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगी। यह डिवाइस भारत के पहले मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से अपनी पावर लेगा। इस प्रोसेसर को 12GB तक रैम ऑप्शंस और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है।
इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग्स भी मिलेंगी। यह फोन एंड्रॉइड 15 के साथ आ सकता है और नए मोटो एआई फीचर्स को सपोर्ट कर सकता है। इसमें एक 5500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
जहां तक बात है कैमरा की, तो ऐसा कहा जा रहा है की इस डिवाइस में दुनिया का पहला पैंटोन द्वारा वैलिडेटेड Sony LYT-700C कैमरा मिलेगा, एक 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर और एक मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फ़ी के लिए यह डिवाइस एक 32MP का फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा ऑफर करेगा।
मोटो एज 60 फ्यूशन की संभावित कीमत
मोटो एज 60 फ्यूशन की कीमत 25000 रुपए के आसपास रखे जाने की उम्मीद है। यह फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट आर अन्य रिटेल चैनल पार्टनर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह डिवाइस ग्रे, पिंक और ब्लू कलर ऑप्शंस में वीगन लेदर रियर पैनल के साथ लॉन्च होगा।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile