चकाचक डिस्काउंट में घर ले जाएँ Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें इसके तोडू फीचर
Motorola Edge 50 Pro 5G स्मार्टफोन को Flipkart पर सस्ते में बेचा जा रहा है।
Motorola के फोन पर बढ़िया डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Motorola के इस फोन को आप 27000 रुपये के अंदर के प्राइस में खरीद सकते हैं।
आइए जानते है कि फोन पर आपको जो डील मिल रही है, कहाँ और कैसे मिलने वाली है।
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन आपके लिए एक दमदार फोन के तौर पर फीचर पैक्ड एक बेहतरीन फोन हो सकता है। इस फोन को मिड 0 रेंज सेगमेंट एक टॉप ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, हो सकता है कि यह फोन देखना में आपको उतना स्टाइलिश न लगे लेकिन इसमें मौजूद Quad Curved pOLED डिस्प्ले, वेगन लेदर फिनिश के साथ आने वाला बैक डिजाइन इस फोन को एक बेहतरीन फोन की श्रेणी में ला खड़ा करता है। इस समय फोन को कम खर्च में ही खरीदा जा सकता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 27000 रुपये के अंदर के प्राइस में मिल सकता है।
आइए अब जानते है कि Motorola के इस फोन को कहाँ किस प्लेटफॉर्म और कितने सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 50 Pro 5G स्मार्टफोन का प्राइस
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन को इस समय आप 4000 रुपये सस्ते में केवल और केवल 27,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। फोन का लॉन्च प्राइस 31,999 रुपये के आसपास था। इसके अलावा अगर आप फोन को और भी सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो Motorola के इस फोन को कुछ और बचत के साथ आप इसे Flipkart Axis Bank Credit Card के साथ 1400 रपाये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद फोन को 26,600 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है।
इतना ही नहीं, Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन पर आपको बेहतरीन Exchange Offer का भी लाभ दिया जा रहा है। अगर आप इस ऑफर का इस्तेमाल करके फोन को खरीदते हैं तो आपको अपने पुराने फोन को देने पर लगभग लगभग 20500 रुपये के आसपास की अतिरिक्त बचत हो सकती है, ऐसा करके फोन आपको बेहद ही ज्यादा किफायती दाम में मिल सकता है। हालांकि, आपको एक बात को ध्यान रखना है कि आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो यह ऑफर कम भी हो सकता है।
Motorola Edge 50 Pro के टॉप स्पेक्स और फीचर
Motorola Edge 50 Pro स्मार्टफोन में आपको एक बड़ी 6.7-इंच की 1.5K pOLED डिस्प्ले मिल रही है। इस डिस्प्ले पैनल पर आपको 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। डिस्प्ले पर आपको यह सुविधा भी मिलती है, आप इसके माध्यम से HDR10+ कंटेन्ट का आनंद भी ले सकते हैं।
Motorola के इस फोन पर आपको क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा फोन में 12GB तक की रैम और 256GB स्टॉरिज मिलती है। फोन में एक 4500mAh की बैटरी दी जा रही है जो 125W की फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके अलावा इस फोन में IP68 रेटिंग भी मिलती है जो इस फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है।
कैमरा को देखा जाए तो Motorola Edge 50 Pro को कंपनी एक 50MP का मेन कैमरा के साथ लेकर आई है, यह कैमरा OIS सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा इस फोन में एक 13MP का अल्ट्रावाइड सेन्सर भी मिलता है। फोन में एक 10MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है, जो 3X ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इतना ही नहीं, इस फोन की एक अन्य खूबी को देखा जाए तो फोन में एक 50MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।