Motorola Edge 60 Fusion के लॉन्च से पहले ही सस्ता हुआ Motorola Edge 50 Fusion, इतने से पैसों में ले जाएँ घर, देखें ये ताबड़तोड़ डील
Motorola Edge 60 Fusion के लॉन्च से पहले ही Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन की कीमत में भारी गिरावट आई है।
Motorola के Motorola Edge 60 Fusion को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है।
हालांकि, एक दिन पहले ही आज Motorola Edge 50 Fusion को सस्ते में खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 60 Fusion का लॉन्च 2 अप्रैल को होने वाला है, हालांकि, इसके लॉन्च से पहले ही आप Motorola Edge 50 Fusion को आप सस्ते में खरीद सकते हैं। Motorola के इस फोन पर आपको इस समय 4000 रुपये के आसपास का धमाका डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप फोन को Amazon India पर सस्ते और नए प्राइस में खरीद सकते हैं। इस फोन पर यहाँ बैंक, ऑफर के अलावा नॉर्मल डिस्काउंट और धमाकेदार एक्सचेंज का लाभ भी दिया जा रहा है। Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन में आपको प्रीमियम स्पेक्स मिलते हैं। इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, फोन में OLED पैनल है। इसके अलावा इस फोन में आपको IP68 सर्टिफिकेशन भी मिलता है। फोन की डिस्प्ले पर गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 Series का प्रोसेसर मिलता है।
अगर आप 20000 रुपये की कीमत के अंदर एक फोन खोज रहे हैं तो आप Motorola Edge 50 Fusion को Amazon India पर इस समय बेहद ही सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए पूरी की पूरी डील पर एक नजर डालते हैं।
Motorola Edge 50 Fusion का Amazon पर प्राइस
Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन को इस समय Amazon India पर 20,490 रुपये के प्राइस में लिस्ट किया गया है। हालांकि, फोन पर आपको 1500 रुपये का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। यह ऑफर आपको HDFC Bank, BOB और HDBC Cards के माध्यम से मिल सकता है। इस डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत घटकर 19,500 रुपये के आसपास ही बचती है। हालांकि, आप फोन को 993 रुपये महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं।
अगर आप प्राइस को और भी ज्यादा कम करना चाहते हैं तो आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकते हैं। एक्सचेंज का इस्तेमाल करके आप नए फोन पर लगभग लगभग 18,250 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं। हालांकि, इतना डिस्काउंट आपके पुराने फोन के ब्रांड और इसकी कंडीशन पर निर्भर करता है। अगर आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में है तो आपको अच्छा खासा डिस्काउंट मिल सकता है।
Motorola Edge 50 Fusion के स्पेक्स और फीचर
Motorola Edge 50 Fusion को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.7-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जो HDR10+ सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से भी लैस है। इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर भी मिलता है। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड 14 पर आता है। फोन में एक 68W की फास्ट चार्जिंग क्षमता वाली 5000mAh की बैटरी भी है।
इस फोन में आपको एक 50MP का Sony LYT 700C प्राइमेरी कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है। इसके अलावा कफोन में आपको एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। फोन में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth 5.2, NFC, GPS और USB Type C पोर्ट भी मिलता है।