Motorola Edge 50 5G मिल रहा 7000 रुपये सस्ता, इस प्लेटफॉर्म पर तगड़ी डील, आपको क्यों खरीदना चाहिए?
अगर आप 20000 रुपये के अंदर एक ऐसा नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो वॉटरप्रूफ हो और डेली यूज़ के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता हो, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं. यहां हम आपके लिए एक ऐसे फोन की डील लेकर आए हैं जिसकी कीमत 27000 रुपये है लेकिन आज आप उसे 21000 रुपये से भी कम में घर ले जा सकते हैं. यहां बात हो रही है Motorola Edge 50 5G की, जो फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर अपनी लॉन्च की कीमत से काफी सस्ते में उपलब्ध है.
SurveyMotorola Edge 50 हुआ बेहद सस्ता
इस समय फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला एज 50 की कीमत 21,999 रुपये लिस्टेड है, जो इसकी असली कीमत पर सीधे 6000 रुपये की छूट है. इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis या Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पेमेंट करते हैं तो उन्हें 1100 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है, जिसके बाद फोन की कीमत 21000 रुपये से नीचे आ जाएगी।
इसके साथ-साथ अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो उसके बदले में इस फोन पर 20891 रुपये तक की और छूट मिल सकती है. हालांकि, एक्सचेंज की पूरी वैल्यू मिलना काफी मुश्किल होता है. वहीं अगर आप पूरा भुगतान एक साथ नहीं करना चाहते, तो वेबसाइट पर ईएमआई का विकल्प भी मौजूद है.
Motorola Edge 50 के स्पेक्स और फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6.7-इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है जो 2712 x 1220 पिक्सल रेज़ोल्यूशन, HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 1 AE प्रोसेसर लगा हुआ है जिसे 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. बात करें सॉफ्टवेयर की तो यह फोन Android 14 पर काम करता है.
फोटोग्राफी डिपार्टमेंट में यह फोन एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है, जिसमें 50MP मेन OIS सेंसर, 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल, OIS) और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है. इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 68W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. डिवाइस को पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 की रेटिंग मिली हुई है.
खरीदने का कारण
Motorola Edge 50 आपको इसलिए खरीदना चाहिए क्योंकि लगभग 7000 रुपये एक बड़ा डिस्काउंट है जो बार नहीं मिलता। साथ ही यह वॉटरप्रूफ भी है और कंपनी के अनुसार आधे घंटे तक डेढ़ मीटर पानी में डूबा रहने पर खराब नहीं होगा। इसके अलावा इसका कैमरा भी काफी शानदार है, स्टोरेज भी पर्याप्त है. कुल मिलाकर इसमें लगभग वो सबकुछ है जो एक मिड-रेंज यूज़र अपने फोन में चाहता है.
न खरीदने का कारण
Motorola Edge 50 का सिर्फ एक कारण यह हो सकता है कि इसमें दो साल पुराना Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, क्योंकि यह फोन भी 2024 का है. हालांकि इसमें दो बड़े OS अपडेट्स का वादा किया गया था, यानी आप इसे Android 16 अपग्रेड कर सकते हैं और लेटेस्ट फीचर्स पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: तपती गर्मी से परेशान? एक बार कर लो ये फ्री का जुगाड़, मामूली टेबल फैन देने लगेगा दमदार कूलर वाली हवा
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile