Digit.in

हजारों रुपए सस्ता मिल रहा Motorola का Waterproof 5G फोन, फौरन करें ऑर्डर, कहीं खत्म न हो जाए ऑफर

Highlights

मोटोरोला का यह 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 8000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है।

एक्सचेंज और बैंक ऑफर में भी अच्छी-खासी बचत करने का मौका मिल रहा है।

इस हैंडसेट में 4400mAh बैटरी शामिल है जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

हजारों रुपए सस्ता मिल रहा Motorola का Waterproof 5G फोन, फौरन करें ऑर्डर, कहीं खत्म न हो जाए ऑफर

Motorola का सबसे पतला स्मार्टफोन Moto Edge 40 5G इस समय फ्लिपकार्ट पर बेहद सस्ती कीमत में मिल रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इसकी कीमत कई हजार रुपए घटा दी है और इतना ही नहीं एक्सचेंज और बैंक ऑफर में भी अच्छी-खासी बचत करने का मौका मिल रहा है। आइए इस डील में मिल रहे सभी ऑफर्स को देखते हैं।

Motorola Edge 40 5G Discount

मोटोरोला का यह 5G फोन फ्लिपकार्ट पर 8000 रुपए के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है। वैसे तो इस फोन की असली कीमत 34,999 रुपए  है लेकिन 22% की छूट के बाद यह केवल 26,999 रुपए में मिल रहा है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। 

Moto Edge 40 5G Exchange, Bank Offers 

जहाँ तक एक्सचेंज डील की बात है, फ्लिपकार्ट इस डिवाइस पर 17,400 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। ऐसे में अगर आप पूरी छूट पाने में कमियाब हो जाते हैं तो यह फोन आपको केवल 9,599 रुपए का पड़ेगा। हालांकि, एक्सचेंज की कीमत पुराने डिवाइस के मॉडल और कंडीशन को देखते हुए तय की जाएगी। 

बैंक ऑफर्स के तहत कैनरा बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 5000 रुपए या इससे ऊपर के ऑर्डर करने पर 1000 रुपए तक की 10% छूट दी जाएगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक भी मिलेगा। 

Moto Edge 40 5G Specs 

यह स्मार्टफोन 6.55-इंच की pOLED डिस्प्ले ऑफर करता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 8020 चिपसेट से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया है। इसके अलावा हैंडसेट में 4400mAh बैटरी शामिल है जो 68W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles