Motorola के दो ताबड़तोड़ स्मार्टफोन्स नए खूबसूरत कलर में हुए लॉन्च, देखें इनका Stylish Look
मोटोरोला इंडिया ने भी देश में इस नए कलर वेरिएन्ट की उपलब्धता को टीज़ किया है।
दोनों फोन्स के नए वेरिएन्ट्स कंपनी की यूरोपीय वेबसाइट पर लिस्टेड हैं।
दोनों डिवाइसेज़ की कीमत में कोई फर्क नहीं आया है।
Moto Razr 40 Ultra और Moto Edge 40 Neo इस साल की शुरुआत में कई बाजारों में लॉन्च हुआ था। Razr 40 मॉडल शुरुआत में Infinite Black और Viva Magenta शेड्स में लॉन्च हुआ था। नवंबर में एक तीसरा Glacier Blue कलर ऑप्शन भी शामिल कर दिया गया था।
इसी बीच Edge 40 Neo स्मार्टफोन Black Beauty, Caneel Bay और Soothing Sea वेरिएन्ट्स में आया था। अब इन फोन्स को कुछ देशों में एक नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने घोषणा की है कि ये हैंडसेट्स Peach Fuzz कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे जो 2024 का Pantone कलर है। दोनों फोन्स के नए वेरिएन्ट्स कंपनी की यूरोपीय वेबसाइट पर लिस्टेड हैं।
मोटोरोला इंडिया ने भी देश में इस नए कलर वेरिएन्ट की उपलब्धता को टीज़ किया है। इस एडिशन की पुष्टि वेबसाइट पर माइक्रोसाइट द्वारा हो गई है, भले ही प्रोडक्ट पेजेस पर अभी इस कलर को शामिल नहीं किया गया है।
Moto Razr 40 Ultra, Moto Edge 40 Neo: Price
दोनों डिवाइसेज़ की कीमत में कोई फर्क नहीं आया है। Razr 40 Ultra के एकमात्र 8GB + 256GB वेरिएन्ट की कीमत भारत में 79,999 रुपए है। वहीं दूसरी ओर Edge 40 Neo के 8GB + 128GB वेरिएन्ट की कीमत 22,999 रुपए से शुरू होती है और हाई-एंड 12GB + 256GB ऑप्शन को 24,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
Razr 40 Ultra: Specs
Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस है और इसमें 3800mAh बैटरी दी गई है जो 30W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.9-इंच फुल HD+ pOLED इनर डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ और 3.6-इंच pOLED कवर स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है।
Edge 40 Neo: Specs
दूसरी ओर, Motorola Edge 40 Neo मीडियाटेक डायमेंसिटी 7030 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5000mAh बैटरी लगी हुई है जो 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट में 6.55-इंच की फुल HD+ pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जो 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसमें एक ड्यूल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50MP OIS मेन सेंसर मिलता है।