इंतज़ार ख़त्म, आ गई Moto G86 Power की लॉन्च डेट, 6720mAh की पॉवरहाउस बैटरी के साथ इस दिन है लॉन्चिंग
Moto G86 Power स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किया जाने वाला है.
Moto का यह फोन इंडिया में 6720mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा.
Motorola Moto G86 Power को लेकर इस हफ्ते की शुरुआत में एक टीजर आया था, जो कुछ डिटेल्स सामने रख गया है.
अभी इस हफ्ते की शुरुआत में Moto के नए आगामी फोन को लेकर एक टीजर जारी किया गया था. हालाँकि, इस टीजर के कुछ दिन के बाद ही अब Motorola की और से कंपनी के नए फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है, कंपनी अपने इस फोन को एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च करने वाली है. यह फोन Motorola का moto g86 Power करके लॉन्च किया जाने वाला है. इस फोन को अभी हाल ही में ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया गया था, हालाँकि, अब इसे इंडिया के बाजार में भी जल्द ही एंट्री मिलने वाली है. आइये जानते है कि इस फोन को लेकर इसके लॉन्च से पहले ही क्या क्या सामने आया है.
Moto G86 Power को इंडिया में कब लॉन्च किया जायेगा
कंपनी के Moto G86 Power को लेकर सामने आये नए टीजर से यह जानकारी मिलती है कि मोटोरोला के इस नए फोन को 30 जुलाई, 2025 को लॉन्च किया जाने वाला है, फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है. यह एक मिड-रेंज फोन होने वाला है, और इसे कई दमदार और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है. हालाँकि, अभी के लिए ब्रांड की और से फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालाँकि ग्लोबल बाजार में लॉन्च के कारण इस फोन को लेकर फोन को लेकर सम्पूर्ण जानकारी इन्टरनेट पर उपलब्ध है.
Motorola के इस फोन में एक 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन के साथ मिलने वाली है, इसके अलावा डिस्प्ले पर आपको HDR10+ के साथ साथ 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलने वाला है. फोन की डिस्प्ले पर गोरिला ग्लास 7i के सपोर्ट के साथ साथ 4500 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलने वाली है.
Motorola के फोन में और क्या मिल सकता है?
Motorola Moto G86 Power में आपको MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर भी मिल सकता है, जो 8GB की और 512GB तक स्टोरेज से लैस होने वाला है. फोन में एक 6720mAh की बड़ी बैटरी भी होने वाली है. यह बैटरी 30W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है. इसके अलावा इस फोन में भी Motorola का सिग्नेचर वेगन लेदर बैक पैनल मिलने वाला है. फोन को कंपनी IP68/IP69 रेटिंग पर लॉन्च कर सकती है. इतना ही नहीं, फोन MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन से भी लैस होने वाला है.
कैमरा को देखते हैं तो फोन में एक 50MP का Sony LYT600 मेन कैमरा हो सकता है, इसके अलावा इस फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस भी होने वाला है. फोन में एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी होने वाला है. इतना ही नहीं, फोन के अन्य फीचर अगर देखते हैं तो इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos के साथ साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भो होनेवाला है. अभी के लिए इस फोन के इंडिया प्राइस को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है. हालाँकि, ग्लोबल बाजार में इस फोन को 329 यूरो के प्राइस में लॉन्च किया जा चुका है. अब देखना होगा कि आखिर इंडिया के बाजार में इस फोन का प्राइस क्या होने वाला है.