12GB RAM वाले इस किफायती 5G फोन को मिला हजारों का प्राइस कट, अब मिल रहा इतना सस्ता
यह स्मार्टफोन दो मेमोरी वेरिएन्ट्स में आता है और उन दोनों को ही प्राइस कट मिला है।
दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत में 3000 रुपए तक की कटौती की गई है।
यह फोन एक 6000mAh बैटरी पर चलता है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अगर आप एक नया मोटोरोला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो शायद यह बिल्कुल सही समय है। मोटोरला ने भारत में पिछले साल लॉन्च हुए Moto G54 5G की कीमत को घटा दिया है। यह स्मार्टफोन दो मेमोरी वेरिएन्ट्स में आता है और उन दोनों को ही प्राइस कट मिला है।
Moto G54 5G New Price
यह हैंडसेट पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था और यह दो वेरिएन्ट्स; 8GB + 128GB और 12GB + 256GB में आता है जिनकी असली कीमत क्रमश: 15,999 रुपए और 18,999 रुपए है। दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत में 3000 रुपए तक की कटौती की गई है।
इस प्राइस कट के बाद ग्राहक 8GB वेरिएन्ट को 13,999 रुपए में और 12GB मॉडल को 15,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को मिंट ग्रीन, मिडनाइट ब्लू और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
Moto G54 Specifications
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है जो 1080x2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन देती है। इस स्क्रीन को पांडा ग्लास की लेयर से सुरक्षित किया गया है। हैंडसेट एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 7020 चिपसेट से लैस है जिसे 12GB तक रैम के साथ पेयर किया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
मोटो जी54 में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP मेन सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स करने के लिए फ्रन्ट पर 16MP सेल्फी कैमरा दिया है। यह फोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है और यह एक 6000mAh बैटरी पर चलता है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।