10 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola का 5G फोन, Flipkart पर आएगा सेल में
Moto G51 5G को 10 दिसंबर को भारत में किया जाएगा लॉन्च
120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा Moto G51 5G
भारत में Moto G51 5G फोन फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल किया जाएगा
मोटोरोला (Motorola) 10 दिसंबर को भारत में अपना Moto G51 5G लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला इंडिया ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की है। कंपनी अभी तक डिवाइस की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह कहा जा सकता है कि फोन को दो रंगों में लाया जाएगा और भारत में यह फोन फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर सेल किया जाएगा।
Moto G51 5G रैम और स्टोरेज
GSMArena के मुताबिक, Moto G51 5G दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो स्नैपड्रैगन 480+ SoC द्वारा संचालित होगा। डिवाइस एंडरोइड 11 पर काम करेगा और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।
Moto G51 5G में 6.8 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो USB-C पोर्ट के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन से लेकर, TV, वॉटर हीटर पर आज पाएं सबसे धांसू डिस्काउंट, देखें वनप्लस के फोन पर खास ऑफर
स्मार्टफोन में रियर पैनल पर तीन कैमरा दिए जाएंगे जिसमें एक 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। फोन के फ्रंट पर 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
GSMArena से मिली जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन वॉटर-रीपेलेंट डिज़ाइन के साथ आएगा और डॉल्बी एटमोस सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 3.5mm हैडफोन जैक मिलेगा। फोन में साइड-फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।