Samsung के अगले मुड़ने वाले फोन को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, कुछ ऐसा दिखेगा Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra
Samsung की ओर से कंपनी के इस साल के Foldable Phone को लेकर आधिकारिक तौर पर पहली जानकारी इंटरनेट पर साझा कर दी है।
Samsung ने Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra की पुष्टि कर दी है।
कंपनी ने एक टीजर शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है।
सैमसंग के आगामी मुड़ने वाले फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतरीन कैमरा होने वाला है।
Samsung ने अपने आगामी मुड़ने वाले फोन को लेकर एक बड़ी जानकारी इंटरनेट पर शेयर कर दी है। असल में आपको बताया देते है कि कंपनी अपनी मुड़ने वाली स्मार्टफोन सीरीज में एक नए फोन को लॉन्च करने वाली है, जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra के तौर पर सामने रख दिया है। इसका मतलब है कि इस फोन सीरीज में Samsung Galaxy Z Fold 7 के अलावा Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra को भी लॉन्च किया जाने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Samsung ने पिछले साल Galaxy Z Fold Special Edition को भी लॉन्च किया था, हालांकि यह केवल और केव दो ही देशों में लॉन्च हुआ था। अब देखना होगा कि आखिर नया फोन किन किन देशों में लॉन्च किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 की लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा, भारत में इस दिन मिलेगी एंट्री, पहले ही देख लो ये 5 टॉप फीचर
हालांकि, अभी के लिए कंपनी ने इस फोन के स्पेक्स पर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सैमसंग के इस आगामी फोन को लेकर कंपनी ने इतना जरूर कहा है कि इसमें एक बड़ी स्क्रीन और बेहतरीन कैमरा सेटअप होने वाला है। अभी के लिए अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra को की घोषणा
Samsung ने अपने इस फोन की पुष्टि कर दी है। इसका मतलब है कि कंपनी अब अपनी मुड़ने वाली स्मार्टफोन सीरीज में इस फोन को भी नए फोन के तौर पर लॉन्च करने वाली है। सैमसंग ने अभी हाल में कुए के प्रोमोशनल पोस्ट में ऐसा कहा था कि Next Chapter of Ultra. इसके अलावा फोन को लेकर इस समय तक कोई जानकारी नहीं आई है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 में क्या क्या मिल सकता है?
इसके दूसरी ओर अगर Samsung Galaxy Z Fold 7 की बात करें तो इस फोन में एक 6.2-इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है, इसके साथ साथ फोन में एक 8.2-इंच की Foldable Screen भी मिलने वाली है। फोल्ड होने पर पर फोन 9mm का होने वाला है, हालांकि खुलने के बाद यह केवल और केवल 3.1mm का ही रह जाता है। अभी के लिए इस फोन को लेकर भी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अब अगर लॉन्च डेट की बात करें तो इस फोन सीरीज को कब तक लॉन्च किया जा सकता है। इसे लेकर अभी के लिए कोई जरूरी जानकारी सामने नहीं आई है।