भारत में निर्मित हैं ये स्मार्टफोंस, Rs 5000 के आसपास है कीमत
अगर आप एक बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन यह सोच रहे हैं कि यह स्मार्टफोंस मेड इन इंडिया हैं या नहीं?
आज हम आपको बताने वाले हैं भारत में मौजूद कुछ नॉन-चाइनीज मेड इन इंडिया फोंस के बारे में, जो आपको काफी पसंद आने वाले हैं
आइये ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं इन मेड इन इंडिया नॉन-चाइनीज मोबाइल फोंस के बारे में...

आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोंस के बारे में बताने वाले हैं जो पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं। इन फोंस का चीन से कोई भी लेना देना नहीं है। अब अगर आप एक स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, इसके अलावा आपके जहन में यह सवाल है कि आखिर यह मोबाइल फोन भारतीय हैं कि नहीं? तो आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे मोबाइल फोंस के बारे में जो भारत में ही निर्मित हैं, अरु इनकी कीमत भी आपके बजट में आती है। आइये ज्यादा देर न करते हुए आपको बताते हैं इन स्मार्टफोंस के बारे में।
Lava Z61 Pro
लावा Z61 प्रो में 18: 9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ 5.45 इंच का एचडी + फुल व्यू डिस्प्ले मौजूद है। फोन एक शक्तिशाली 3100 एमएएच बैटरी दी गई है। 2 जीबी रैम वाला यह स्मार्टफोन 16 जीबी की स्टोरेज क्षमता के साथ आता है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि लावा Z61 प्रो एलईडी फ्लैश के साथ 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया गया है।

iKall 2020-07-13
इस मोबाइल फोन में आपको 2GB की रैम मिल रही है, इसके अलावा 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी इस मोबाइल फोन में आपको मिल रही है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5.5-इंच की डिस्प्ले भी मिल रही है। इसके अलावा आपको इसमें एक 2500mAh क्षमता की बैटरी के साथ 5MP का रियर कैमरा भी इसके साथ मिल रहा है।

Lava A98 IPS Signature Edition
Lava की ओर से भारत में आये इस मोबाइल फोन में अआप्को 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा आपको इसमें एक 5-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, फोन में दोनों ही रियर और फ्रंट पैनल पर 5MP का कैमरा मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको एक 2350mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।

Intex Cloud V
Intex के इस मोबाइल फोन में आपको 512MB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। अगर आप इस स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। हालाँकि फोन में आपको इसके अलावा एक 8MP का रियर कैमरा भी मिल रहा है, साथ ही फोन में एक 5-इंच की डिस्प्ले भी मिल रही है। साथ ही फोन में 2000mAh क्षमता की एक बैटरी भी मौजूद है।

Micromax Q402
अगर हम Micromax के मोबाइल फोन की बात करें तो इसमें आपको एक 4-इंच की डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन में आपको 5MP का रियर कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलवा फोन में आपको 1700mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।

भारत में मौजूद Feature Phones
Detel D1 Guru
Detel D1 Champ
Detel D1 Star
Detel D1 Max
DETEL LED TV's की रेंज
Detel के 5 टीवी Models:
Detel 24 Inch
Detel 32 Inch 4K READY
Detel 43 Inch Smart (NEW)
Detel 55 Inch
Detel 65 Inch (NEW)
Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi
View full profile