डुअल रियर कैमरे से लैस LG G6 की कीमत में हुई कटौती

HIGHLIGHTS

यह डिवाइस गूगल असिस्टेंट फीचर से लैस है.

डुअल रियर कैमरे से लैस LG G6 की कीमत में हुई कटौती

LG G6 को भारतीय बाज़ार में आये हुए अब थोड़ा समय हो चुका है. LG G6 को अप्रैल 2017 में Rs. 51,990 की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. अब इस फ़ोन को काफी सस्ते में ख़रीदा जा सकता है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अमेज़न पर उपलब्ध बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोंस

दरअसल LG G6 पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट भारी डिस्काउंट दे रही है. फ़िलहाल इस डिस्काउंट के साथ इस LG G6 के 4GB रैम वेरियंट को सिर्फ Rs. 33,990 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है. इस फ़ोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिलती है.

LG की इस डिवाइस में 5.7 इंच का डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और रिजल्यूशन  2880 x 1440p है. 

इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद है. इस फ़ोन की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.

इस डिवाइस में कैमरा 13MP+13MP डुअल रियर कैमरे सेटअप मौजूद है. इस डिवाइस में फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है.

इस डिवाइस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध है. इसके अलावा यह डिवाइस गूगल असिस्टेंट फीचर से लैस है. 

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo