Digit.in

मात्र 6,999 रुपए में लॉन्च हुआ देसी Lava Yuva 4 स्मार्टफोन, फीचर्स देख तुरंत खरीदने दौड़ेंगे आप

मात्र 6,999 रुपए में लॉन्च हुआ देसी Lava Yuva 4 स्मार्टफोन, फीचर्स देख तुरंत खरीदने दौड़ेंगे आप

Lava Yuva 4 स्मार्टफोन को आज भारत में Unisoc T606 चिपसेट के साथ लॉन्च कर दिया गया है। दावा किया गया है कि इस डिवाइस ने 2,30,000 से ज्यादा AnTuTu स्कोर प्राप्त किया है। इसमें 50MP का कैमरा, बड़ी बैटरी और सिक्योरिटी फीचर्स भीमिलते हैं। इस फोन को दो स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया गया है और अब यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। Lava Yuva 4 स्मार्टफोन Yuva 3 का सक्सेसर है, जो देश में फरवरी में लॉन्च हुआ था।

Lava Yuva 4 की भारत में कीमत और उपलब्धता

Gadgets360 के अनुसार, लावा युवा 4 की कीमत भारत 4GB + 64GB ऑप्शन के लिए 6,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए है। इसे तीन कलर ऑप्शंस -- ग्लॉसी ब्लैक, ग्लॉसी पर्पल और ग्लॉसी व्हाइट में पेश किया गया है।

अभी इस फोन को देश में ऑफलाइन रिटेल्स के जरिए खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि "रिटेल-फर्स्ट स्ट्रैटजी" कंज़्यूमर्स को एक "यूनिक" रिटेल अनुभव और एक "पॉज़िटिव पोस्ट-सेल्स जर्नी" ऑफर करने पर फोकस्ड है।

Gadgets360 की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में यह पुष्टि की है कि लावा युवा 4 एक साल की वॉरंटी के साथ और फ्री होम सर्विसिंग के साथ आता है।

Lava Yuva 4 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

लावा युवा 4 एक 6.56-इंच HD+ स्क्रीन के साथ आता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। यह फोन Unisoc T606 SoC से लैस है जिसे 4GB रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा यह डिवाइस Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरा विभाग की बात करें, तो इस फोन में आपको 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फ़ी लेने और वीडियो कॉल्स करने के लिए हैंडसेट में एक 8-मेगापिक्सल का फ्रन्ट कैमरा सेंसर दिया गअया है। फ्रन्ट कैमरा को डिस्प्ले के टॉप पर एक सेंटर हॉल-पंच स्लॉट में रखा गया है।

इसके अलावा नया लॉन्च हुआ Lava Yuva 4 एक 5000mAh बैटरी से अपनी पॉवर लेता है जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, सुरक्षा के लिए यह एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है। कहा गया है कि इस फोन में एक "ग्लॉसी बैक डिजाइन है।"

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles