देसी कंपनी मात्र 7 हजार में लाई धांसू स्मार्टफोन, गजब फीचर्स देख तुरंत खरीदने दौड़ेंगे
देसी स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने भारत में एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Lava Shark लॉन्च कर दिया है।
लावा शार्क का उद्देश्य डिजाइन, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी का एक सॉलिड बैलेंस देना है।
यह टाइटेनियम गोल्ड और स्टेल्थ ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
देसी स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने भारत में एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Lava Shark लॉन्च कर दिया है। इस नए लॉन्च के साथ कंपनी ने अपने 9000 रुपए के अंदर के स्मार्टफोन सेगमेंट का विस्तार किया है। इस डिवाइस को पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बनाया गया है। लावा शार्क का उद्देश्य डिजाइन, परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी का एक सॉलिड बैलेंस देना है। आइए नए हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत देखते हैं।
Lava Shark के स्पेक्स और फीचर्स
लावा शार्क में 6.67-इंच HD+ पंच-होल डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है जो स्मूद स्क्रॉलिंग और देखने का अनुभव ऑफर करती है। सुरक्षा के लिए इसमें एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है जिसका रिस्पॉन्स टाइम 028 सेकंड है। यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ डेली यूज़ के लिए ड्यूरेबल है।
इस डिवाइस को Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है, जिसे 4GB रैम और एन्हांस्ड मल्टीटास्किंग के लिए अतिरिक्त 4GB वर्चुअल रैम के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो एक ऑप्टिमाइज़्ड और रिस्पॉन्सिव सॉफ्टवेयर अनुभव देता है। डिवाइस में एक 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 45 घंटों तक का टॉक टाइम, 376 घंटों का स्टैंडबाय और 550 मिनट का यूट्यूब प्लेबैक ऑफर करती है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Shark एक 50MP AI रियर कैमरा और स्क्रीन फ्लैश के साथ एक 8MP फ्रन्ट कैमरा से लैस है। आखिर में इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस में डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0 और Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac शामिल हैं।
Lava Shark की भारत में कीमत, उपलब्धता
लावा शार्क की कीमत 6,999 रुपए रखी गई है और यह टाइटेनियम गोल्ड और स्टेल्थ ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसे इस महीने पूरे भारत में ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, ब्रांड ज्यादा सुविधा के लिए एक साल की वॉरंटी और घर पर फ्री सर्विस भी ऑफर कर रहा है।