अक्टूबर 2025 से बाजार में मेमोरी संकट के चलते स्मार्टफोन कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. हाल ही में ही Poco और Lava ने भी अपने-अपने मिड रेंज स्मार्टफोन्स के दाम और बढ़ा दिए हैं. जिन स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ें हैं उनमें से एक है Poco का Poco X8 Pro Max. इन स्मार्टफोन्स के दाम कंपनियों ने इसलिए बढ़ाए हैं क्योंकि RAM महंगी होने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मोबाइल कंपनियों को ही हुआ है. कीमत में इस बदलाव को लेकर ग्राहकों की शिकायतें आने के बावजूद कंपनियों को यह बड़ा कदम उठाना ही पड़ा.
Poco ने कई ऐसे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे जिनकी खूबी ही यही थी की वह किफायती कीमत में काफी अच्छी परफॉरमेंस देने में सक्षम थे. Poco X8 Pro Max भी उनमें से एक है और अब इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट का दाम 42,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये हो गया है. इसके अलावा इस फोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले वैरिएंट का दाम भी काफी बढ़ गया है. जहां यह स्मार्टफोन पहले 46,999 रुपये का मिलता था वहीं अब यह फोन 48,999 रुपये का मिलेगा.
इस स्मार्टफोन के अलावा Poco के Poco M8 5G के बेस मोडल का प्राइस अब 18,999 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये हो गया है. इसके अलावा इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट अब 22,999 रुपये और 24,999 रुपये के मिलेंगे.
Poco X8 Pro Max में एक दमदार 9,000mAh की बैटरी मिलती है जो 100W की हाइपर चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें एक MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट G925 MC12 GPU के साथ मिलता है. इसमें HyperOS 3 सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है.
Lava का हाई परफॉरमेंस फोन Lava Agni 4 भी इस प्राइस हाइक की चपेट में आ चुका है और अब इस स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट का दाम 24,999 से बढ़कर 29,999 रुपये हो गया है.
इसी साल रीलीज हुआ Agni 4 एक 6.67 AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. अच्छी परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिलता है. 5,000mAh की बैटरी के साथ इसमें 66W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
यह भी पढ़ें: Realme 16 की कीमत में बढ़ोत्तरी..3000 रुपये तक महंगे हुए फोन, देखें नई कीमतें