Realme 16 की कीमत में बढ़ोत्तरी..3000 रुपये तक महंगे हुए फोन, देखें नई कीमतें
Realme 16 Series की कीमत भारत में बढ़ चुकी हैं।
अब Realme 16 Series के फोन्स को 7000 रुपये तक ज्यादा प्राइस में खरीदा जाएगा।
आइए जानते हैं कि Realme 16 Pro+ के प्राइस में कितना इजाफा हुआ है।
Realme ने अपने फोन्स के दाम को इंडिया के बाजार में बढ़ा दिया है, OnePlus के बाद Realme ने अपनी Realme 16 Series के फोन्स को बढ़ा दिया है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस सीरीज के रियलमी फोन्स की कीमत को 7000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। नई कीमत अगर देखी जाएँ तो यह 18 मई से लागू भी हो चुकी हैं। इसका मतलब है कि Realme 16 Series के फोन्स को अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आज आपको नए और महंगे दाम में मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि किस कारण बढ़ाई गई है कीमत?
SurveyRealme Phones की कीमत में बढ़ोत्तरी क्यों?
जानकारी मिल रही है कि Realme 16 Series के फोन्स के प्राइस में इजाफा इसलिए हुआ है क्योंकि मेमोरी और चिपसेट के प्राइस कहीं न कहीं बढ़ें हैं, ऐसे में इन सभी चीजों के फोन्स में इस्तेमाल होने के कारण ही फोन्स के दाम भी बढ़े हैं। आइए अब जानते हैं कि Realme 16 Series के किन फोन्स को अब किस नए प्राइस में खरीदा जा सकेगा।

Realme 16 Series के नए प्राइस
Realme 16 Pro को अगर देखा जाए तो इस फोन के दोनों ही वैरिएन्ट 1000 रुपये के आसपास महंगे हो चुके हैं। इसका मरलब है कि 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल में आने वाले Realme 16 Pro को अब 38,999 रुपये के स्थान पर 39,999 रुपये में खरीदा जाएगा। इसके अलावा अगर आप 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 41,999 रुपये के स्थान पर 42,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है।
Realme 16 Pro+ के प्राइस में भी इजाफा
Realme 16 Pro+ को देखा जाए तो इस फोन के दाम भी बढ़े हैं। 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 44,999 रुपये के स्थान पर 46,999 रुपये में बेचने वाली है। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को भी 46,999 रुपये के स्थान पर 48,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसका मतलब है कि Realme 16 Pro+ के दाम में 2000 रुपये के आसपास की बढ़ोत्तरी हुई है।
| मॉडल | वेरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | कीमत में बढ़ोतरी |
| Realme 16 Pro | 8GB + 256GB | 38,999 रुपये | 39,999 रुपये | 1,000 रुपये |
| Realme 16 Pro | 12GB + 256GB | 41,999 रुपये | 42,999 रुपये | 1,000 रुपये |
| Realme 16 Pro+ | 8GB + 128GB | 44,999 रुपये | 46,999 रुपये | 2,000 रुपये |
| Realme 16 Pro+ | 8GB + 256GB | 46,999 रुपये | 48,999 रुपये | 2,000 रुपये |
| Realme 16 Pro+ | 12GB + 256GB | 49,999 रुपये | 52,999 रुपये | 3,000 रुपये |
| Realme 16 5G | 8GB + 128GB | 31,999 रुपये | 33,999 रुपये | 2,000 रुपये |
| Realme 16 5G | 8GB + 256GB | 33,999 रुपये | 36,999 रुपये | 3,000 रुपये |
| Realme 16 5G | 12GB + 256GB | 36,999 रुपये | 39,999 रुपये | 3,000 रुपये |
हालांकि, सबसे बड़ा इजाफा REalme 16 Pro+ के 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मदोल में नजर आ रहा है। इस फोन को अब 3000 रुपये ज्यादा की कीमत में 52,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकेगा। कुछ समय पहले तक इस फोन को 49,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा था।
Realme 16 5G का प्राइस भी बढ़ा
अगर आप Realme 16 यानि कंपनी के स्टैन्डर्ड मॉडल को खरीदते हैं तो इस फोन के प्राइस में भी 2000 रुपये के आसपास की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को 31,999 रुपये के स्थान पर इस समय 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि 2000 रुपये के आसपास का प्राइस इंक्रीज़ हुआ है। इस फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल के साथ साथ 12GB रैम और 256GB मॉडल के प्राइस में भी 3000 रुपये के आसपास का इजाफा हुआ है, इन दोनों ही फोन्स को अब क्रमश: 36,999 और 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कुछ समय पहले तक इन दोनों ही फोन्स का प्राइस 33,999 और 36,999 रुपये के आसपास था।
यह भी पढ़ें: Smartphone Launches Next Week: Oppo से लेकर Realme तक, जल्द लॉन्च हो रहे ये 5G फोन
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile