इस धमाकेदार और जम्बो बैटरी के साथ लॉन्च होगा लावा का दमदार Agni 4, लॉन्च डेट है करीब
देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava एक बार फिर भारतीय बाजार में अपने नए फोन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसका नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 भारत में 20 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा। यह मॉडल पिछले साल अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुए Lava Agni 3 5G की ही पीढ़ी का नया फोन है। इस बार Lava ने अपने फोन के डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी में बड़ा बदलाव किया है। Agni 4 में नई जानकारी के अनुसार प्रीमियम अल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक पैनल दिया जा सकता है, जिससे यह अपने पिछले प्लास्टिक-बिल्ड मॉडल की तुलना में कहीं ज्यादा सॉलिड और स्टाइलिश हो जाने वाला है । फोन में एक नया साइड एक्शन बटन भी होने की संभावना है, जो कैमरा कंट्रोल बटन की तरह काम कर सकता है।
Lava Agni 4 के संभावित स्पेक्स और फीचर
जाने माने टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) के मुताबिक, Lava Agni 4 में 5,000mAh बैटरी हो सकती है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है। पहले से सामने आए लीक्स के अनुसार, यह फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट से लैस होने वाला है। इसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज भी इस फोन में मिलने वाली है।
Lava Agni 4 में हो सकता है दमदार कैमरा
कैमरा को देखते हैं जानकारी सामने आती है कि Lava के फोन में इस बार आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसमें एक 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें मौजूद नया Action Button यूज़र्स को कैमरा कंट्रोल या क्विक फीचर एक्सेस की सुविधा दे सकता है, अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर यह बटन काफी काम का हो सकता है।
Lava Agni 4 में मिल सकती है दमदार बैटरी
डिस्प्ले के बारे में चर्चा शुरू की जाए तो जानकारी मिलती है कि Lava Agni 4 में 1.5K रेज़ोल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले न सिर्फ स्मूद स्क्रॉलिंग बल्कि ब्राइट और क्रिस्प विजुअल्स भी देने में सक्षम होने वाली है। डिजाइन के बारे में हम आपको बता चुके हैं कि इस फोन में एक दमदार एल्युमिनियम फ्रेम मिलने वाला है, जो इस फोन को प्रीमियम लुक देने वाला है। कंपनी ने पहले ही कन्फर्म किया है कि इसमें Real Glass Back Panel और Aluminium Middle Frame मिलने वाला है।
Lava Agni 4 की कीमत क्या हो सकती है?
कीमत को देखा जाए तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस फोन को इंडिया के बाजार में 30,000 रुपये से कुछ कम प्राइस में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह फोन कंपनी के Zero Bloatware Experience के साथ आ सकता है, इसका मतलब है कि इसमें आपको गैर जरूरी प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स नहीं मिलने वाले हैं।