आईटेल ने लॉन्च किया ए46: 5 हज़ार के सेगमेंट में इंडिया का पहला फुलस्क्रीन एचडी और एआई डुअल कैमरा स्मार्टफोन

आईटेल ने लॉन्च किया ए46:  5 हज़ार के सेगमेंट में इंडिया का पहला फुलस्क्रीन एचडी और एआई डुअल कैमरा स्मार्टफोन

ए46 का लॉन्च ब्रांड आईटेल के विज़न “प्रोद्यौगिकी के लोकतंत्रीकरण“ को पुनः स्थापित करता है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए स्मार्टफोन को अनुभव करना सुलभ और सस्ता हो गया है। रु.4,999 में बजट अनुकूल मूल्य पर आधुनिक तकनीकी सुविधाएँ जैसे एआई ड्यूल कैमरा, दोहरी सुरक्षा सुविधाएँ – मल्टीफंक्शन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक, 13.84 से.मी. (5.45) एचडी + आईपीएस फुल स्क्रीन, ड्यूल 4जी वोल्टी, नवीनतम एंड्राइड पाई 9 ओएस और 2जीबी रैम मेमोरी प्रदान करने वाला यह स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए एक संपूर्ण पैकेज है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस अग्रणी उत्पाद के लॉन्च पर, श्री अरिजीत तालापात्रा, सीईओ, ट्रांसियन इंडिया ने कहा, “हमें विश्वास है कि यह पहली बार स्मार्टफोन उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए गेम चेंजर होगा, जो हर खरीद में पूर्ण मूल्य की तलाश करते हैं। ब्रांड आईटीएल में हमारा डीएनए 5 हज़ार के अंदर के स्मार्टफोन ग्राहकों को उत्पाद और कीमत के बेहतरीन संयोजन के साथ आकर्षित, उत्साहित और आश्चर्यचकित करना है। नवीनतम लॉन्च अविश्वसनीय रूप से कम कीमत पर जादुई विशेषताओं जैसे बेहतर प्रदर्शन और मल्टी-टास्किंग के लिए 2 जीबी रैम के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर, सेगमेंट का  पहला स्मार्ट रेकॉग्नशन और टेक्स्ट ट्रांसलेशन सुविधा के साथ एआई डुअल कैमरा, एचडी + फुल स्क्रीन, मल्टी-फंक्शन फिंगरप्रिंट सेंसर, स्मार्ट फेस अनलॉक से भरपूर है।

लॉन्चिंग पर टिप्पणी करते हुए, आईटेल बिज़नेस यूनिट के मार्केटिंग प्रमुख, श्री गोल्डी पटनायक ने कहा,“आईटेल उपभोक्ता के दैनिक जीवन में स्मार्टफोन का उपयोग और सम्बन्ध को समझने के लिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में गहन शोध कर रहा हैं। हमने महसूस किया कि स्मार्टफोन द्वारा प्रदान किया जाने वाला लाभ उनके जीवन में किसी जादू से कम नहीं है क्योंकि मनोरंजन और प्रासंगिकता के कारण यह जीवन को बेहतर बनाता है। इसलिए हमने आईटेल में अपने नए ब्रांड एसेंस ’हर हाथ में जादू’ को परिभाषित किया है, जिसमें उपभोक्ताओं को इसी जादू के साथ सशक्त किया है यानी ट्रेंडी तकनीक के साथ सर्वोत्तम मूल्य वाले स्मार्टफोन। आईटेल ए46 एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है जिसमें प्रौद्योगिकी, आकांक्षात्मक विशेषताओं और सौंदर्यशास्त्र का एक शक्तिशाली संयोजन है जो 5 हज़ार की श्रेणी में अद्भुत बदलाव लाएगा। “हमें विश्वास है कि यह उन उपभोक्ताओं के लिए गेम चेंजर साबित होगा जो पहली बार स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे है और अपनी हर खरीदारी की पूरी कीमत वसूल करना चाहते है।”

ए46 रिलायंस जियो के मुफ्त डेटा ऑफर के साथ आता है, जहाँ ग्राहक को 24 महीने की अवधि के लिए रु.198 और रु.299 के रिचार्ज पर रु.1200 के तत्काल कैशबैक के साथ अतिरिक्त 50जीबी 4जी डाटा मुफ्त मिलता है।

आईटेल ए46- एक समृद्ध समर्टफोन अनुभव!

अर्ध शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ संपर्क स्थापित करते हुए, आईटेल ए46 एआई ड्यूल रियर कैमरा और अन्य प्रीमियम व रोमांचक सुविधाओं के साथ आता है। कॉम्पैक्ट और स्लीक 8.9 मिमी डिजाइन के साथ, डिवाइस फ्यूजन डुअल टोन बैक कलर फिनिश के साथ आता है। नवीनतम एंड्राइड पाई 9 ओएस के साथ, आईटेल ए46 निर्बाध मल्टी-टास्किंग कार्यक्षमता के लिए 1.6 गीगाहट्र्ज़ ऑक्टा कोर प्रोसेसर से समृद्ध है। इसके अलावा, फोन फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी प्रीमियम डबल सुरक्षा सुविधाओं से लैस है और ड्यूल 4जी वोल्टी का समर्थक है।

डिस्प्ले पर ध्यान दिया जाये तो आईटेल ए46 13.84 से.मी. (5.45) एचडी फुल स्क्रीन के साथ 18ः9 के अनुपात और 1440X720 रेजोल्यूशन के साथ तैयार किया गया है। ए46 2400 एमएएच बैटरी पर चलता है और 2 जीबी रैम व 128 जीबी एक्सपांडेबल मेमोरी के साथ 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। बजट स्मार्टफोन सॉफ्ट फ्लैश के साथ 5.0 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 8.0 मेगापिक्सेल एआई डुअल रियर कैमरा से लैस है। फोन बॉक्स में स्क्रीन गार्ड और सिलिकॉन केस के साथ आता है।
एआई डुअल रियर कैमरे के साथ शुराती स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए अनूठा अनुभव

आईटेल ए46 एआई डुअल रियर कैमरा से लैस है जो स्पष्ट तस्वीरें और कलात्मक पोट्र्रेट खींचने करने में मदद करता है, इस प्रकार उपभोक्ताओं के लिए फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाता है। स्मार्टफ़ोन में निहित सिनेरिओ डिटेक्शन फीचर के साथ कही भी कभी भी अच्छे फोटो खींचने में मदद करता है जो तस्वीर खींचने के समय स्वचालित समायोजन करके सर्वश्रेष्ठ फ़ोटो प्रदान करता हैं, जो वास्तविक स्थितियों पर आधारीत है। कैमरा स्मार्ट रिकग्निशन क्षमता के साथ आता है जो गहन अध्ययन और बड़े स्केल की इमेज ट्रेनिंग पर आधारित है, यह 1001 प्रकार की वस्तुओं की सही पहचान कर सकता है। इसके साथ-साथ, यह टेक्स्ट रिकग्निशन का समर्थन भी करता है जो एडिटिंग  के लिए अखबार, पत्रिका आदि पर मुद्रित टेक्स्ट की पहचान कर सकता है। कैमरा को विभिन्न मोड जैसे फेस ब्यूटी, पोट्र्रेट मोड और बोकेह मोड से लैस है जो फोटोग्राफी की सुंदरता को बढ़ाता है।

 

Press Release

Press Release