iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, बिल्कुल अलग होगा डिजाइन, जानें अब तक सामने आई सभी डिटेल्स

By

iQOO ने आखिरकार अपने अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। लगातार सामने आ रही लीक और अफवाहों के बाद कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 20 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Z11 Lite के बाद यह Z11 सीरीज का नया मॉडल होगा, जिसे लाइनअप में Z11 Lite और Z11x से ऊपर रखा जाएगा। माना जा रहा है कि यह फोन प्रीमियम डिजाइन और ज्यादा कीमत के साथ अपर मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेगा।

लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन का डिजाइन भी दिखा दिया है जिससे यह पता चलता है कि भारत में आने वाला iQOO Z11, चीन में बिकने वाले मॉडल से काफी अलग नजर आएगा।

iQOO Z11 का डिजाइन और कलर ऑप्शन

कंपनी की ओर से जारी टीजर के मुताबिक, iQOO Z11 भारत में Aurora Green और Celestial Blue रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि Aurora Green का डिजाइन Northern Lights से प्रेरित है, जबकि Celestial Blue को नाइट स्काई से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है।

फोन में नया Skyline Camera Module दिया गया है, जिसमें हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा आइलैंड देखने को मिलता है। इसमें दो बड़े कैमरा रिंग, एक छोटा तीसरा सेंसर और सर्कुलर LED रिंग लाइट मौजूद है।

कैमरा मॉड्यूल एल्यूमिनियम के उभरे हुए प्लेटफॉर्म पर दिया गया है, जिसके किनारों पर पॉलिश्ड चैम्फर्ड फिनिश मिलती है। इसके अलावा फोन में स्लिम फ्रेम, कर्व्ड रियर पैनल और बेहद पतले बेजल्स वाला कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलता है।

दिलचस्प बात यह है कि हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा डिजाइन अब दोबारा स्मार्टफोन मार्केट में लोकप्रिय होता दिख रहा है। पहले Google Pixel सीरीज में दिखने वाला यह डिजाइन अब Vivo X300 FE और Vivo S2 जैसे फोन्स में भी देखने को मिल रहा है।

iQOO Z11 के संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक्स के अनुसार, भारतीय iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz OLED डिस्प्ले, 7,000mAh से 8,000mAh के बीच की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, IP68 और IP69 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 12GB तक रैम मिलने की उम्मीद है।

संभावित कीमत और मुकाबला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में iQOO Z11 की शुरुआती कीमत करीब 35,000 रुपये हो सकती है। यह कीमत iQOO Z10 की लॉन्च कीमत 21,999 रुपये से काफी ज्यादा होगी।

इस प्राइस रेंज में iQOO Z11 का मुकाबला OnePlus Nord CE 6, Motorola Edge 70 Pro और जल्द लॉन्च होने वाले Redmi Note 17 जैसे स्मार्टफोन्स से हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Realme 16T vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By