Realme 16T vs Vivo T5 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Realme 16T vs Vivo T5 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

30,000 रुपये के आसपास के मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Realme 16T पिछले महीने एक नया विकल्प बनकर सामने आया था। अप्रैल में लॉन्च हुए Vivo T5 Pro से इसकी आमने सामने की टक्कर है क्योंकि दोनों की शुरुआती कीमत लगभग एक बराबर है, लेकिन वहीं फीचर्स की बात आए तो दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। जहां Realme 16T मजबूत बिल्ड और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है, वहीं Vivo T5 Pro बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले पर फोकस करता है। आइए दोनों फोन्स के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना करके जानते हैं कि इनमें से कौन किस पर भारी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme 16T vs Vivo T5 Pro

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Realme 16T में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस दिया गया है। हालांकि AMOLED की जगह LCD पैनल होने की वजह से इसके रंग और कॉन्ट्रास्ट वीवो फोन जितने बेहतर नहीं हैं। फोन IP69 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ आता है।

Vivo T5 Pro में 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह फोन सिर्फ 8.25mm मोटा है, जिससे बड़ी बैटरी के बावजूद इसका डिजाइन काफी स्लिम रहता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Realme 16T में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जिसे LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह रोजमर्रा के कामों के लिए पर्याप्त है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में Vivo से पीछे रहता है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7 पर चलता है।

Vivo T5 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7000mm वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

कैमरा किसका बेहतर

Realme 16T में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी का LumaColor IMAGE Engine AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग की सुविधा देता है।

Vivo T5 Pro एक ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है जिसमें एक 50MP प्राइमरी सेंसर दिया है और एक 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मौजूद है. दोनों कैमरे 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Realme 16T में 8000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में बायपास चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

Vivo T5 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी में से एक है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए यह ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकता है।

भारत में कीमत

Realme 16T की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसका 8GB/128GB वेरिएंट 31,999 रुपये में आता है। इसकी तुलना में Vivo T5 Pro की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने से पहले इसे भी 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie का भौकाली टीज़र रिलीज़, बड़े पर्दे पर राज करने आ रहे कालीन भैया, कब है रिलीज़?

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile