Poco M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro vs Vivo T5x: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Poco ने 30 हज़ार रुपये के प्राइस सेगमेंट में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8 Power लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बड़ी 8000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और AMOLED डिस्प्ले के साथ आया है। इसी प्राइस रेंज में Samsung ने भी हाल ही में अपना नया Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च किया है और Vivo T5x 5G बाजार में पहले से मौजूद है जो मार्च 2026 में आया था। अगर आप 25,000 रुपये के आसपास की कीमत में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की तुलना देख सकते हैं।
SurveyPoco M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro vs Vivo T5x
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Poco M8 Power में 6.83-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले में DCI-P3 कलर गैमट, TÜV Eye Protection, Gorilla Glass 7i, Wet Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का वजन 225 ग्राम है और इसका साइज 169.70 x 79.14 x 8.4mm है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 के साथ आता है और कंपनी इसके लिए 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Vivo T5x 5G में 6.76-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन और बेहतर Eye Comfort Mode भी दिया गया है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी मिला है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Poco M8 Power में 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है और इसे 4 साल के Android अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR5x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें Galaxy AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Gemini Voice Assistant, AI Voice Transcription, Direct Voicemail और Now Bar भी दिए गए हैं।
Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?
Poco M8 Power में 50MP का प्राइमरी कैमरा और AI सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। फ्रंट में HDR सपोर्ट के साथ 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo T5x 5G में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 2MP बोकेह कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Poco M8 Power में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी के अनुसार, यह एक चार्ज में 24 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग, 8 घंटे से अधिक गेमिंग और करीब 12 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल का बैकअप दे सकती है।

Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक चार्ज में 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप दे सकती है।
भारत में कीमत
Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत दोनों वेरिएंट क्रमशः 21,999 रुपये और 24,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। यह फोन Black, Blaze Orange और Green कलर ऑप्शन में 7 अगस्त से Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy F70 Pro की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 25,999 रुपये से शुरू होती है। इसका 8GB + 128GB मॉडल 29,999 रुपये, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 34,999 रुपये में उपलब्ध है। इसे Alpha Black और Aura Green कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
Vivo T5x 5G की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन अब Fusion Red के अलावा Cyber Green और Star Silver रंगों में भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली वो 5 दमदार मेडिकल थ्रिलर फिल्में, जिन्हें देख उड़ जाएगी रातों की नींद, फ्री में उपलब्ध
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
