दिल दहला देने वाली वो 5 दमदार मेडिकल थ्रिलर फिल्में, जिन्हें देख उड़ जाएगी रातों की नींद, फ्री में उपलब्ध
जैसा कि हम सभी जानते हैं, अगर क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों की बात की जाए तो साउथ के मेकर्स का इसमें कोई जवाब नहीं है। साऊथ सिनेमा की मूवीज़ को लोग दुनिया भर में देखना पसंद करते हैं। साउथ मेकर्स की मेडिकल थ्रिलर पर कई हैरान कर देने वाली मूवीज भी सामने आयी हैं। इन मेडिकल थ्रिलर मूवीज को IMDb पर शानदार रेटिंग्स मिली हैं, और तो और ये मूवीज आपको हिंदी में डब्ड यूट्यूब पर भी देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं उन 5 बेस्ट मेडिकल थ्रिलिंग मूवीज के बारे में जिन्हें आप यूट्यूब पर फ्री में हिंदी डबिंग के साथ देख सकते हैं।
SurveyNight Curfew
हमारी इस लिस्ट की सबसे पहली मूवी है नाईट कर्फ्यू, ये मूवी साल 2024 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले एक एक्स आर्मी अफसर के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म में अफसर को गड़बड़ तब महसूस होती है जब एक औरत होने से पहले ही अपनी जान गवा देती है। कन्नड़ भाषा की ये फिल्म हिंदी में डब्बड यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है। इस मूवी को 10 में से 7.6 IMDb रेटिंग मिली है।
Chaos
हमारी अगली फिल्म भी एक कन्नड़ मूवी है जिसका नाम केओस है। यह मूवी साल 2023 में रिलीज़ हुई थी। इस मूवी में मेन लीड एक मेडिकल स्टूडेंट है जो एक मामले में फस जाता है। यह एक शानदार और दिल को दहला देने वाली मेडिकल थ्रिलर मूवी है इस मूवी को आप हिंदी में यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं। इस मूवी को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है।
Octopus
हमारी अगली मूवी है ऑक्टोपस, यह मूवी साल 2015 में रिलीज़ हुई थी पर इस मूवी का करार इसके रिलीज़ होने के 10 साल बाद भी बरकरार है। इस मूवी में यशवंत नाम का एक डॉक्टर है जो मरीज़ो को सस्ता इलाज देना चाहता है, लेकिन फिर यशवंत एक फार्मास्युटिकल माफ़िया के जाल में फंस जाता है। इस फिल्म का हर ट्विस्ट आपको दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा। इस मूवी की कहानी इतनी मज़ेदार है कि कोई भी इस मूवी को स्किप नहीं कर सकता। इस मूवी को 10 में से 5.5 की रेटिंग मिली है।
Iravan
इरावन साल 2023 में रिलीज़ हुई थी इस फिल्म की कहानी विदेश में पढ़ रहे एक ऐसे व्यक्ति के इर्द गिर्द घूम रही है। जाप अपने पिता के मौत की सच्चाई का पता लगाना चाहता है। उस व्यक्ति की इस कोशिश में जो सच साने निकल कर आता है वह जान कर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक सकती है। मूवी में मेडिकल माफ़िया का कनेक्शन दिखाया गया है। अगर इस मूवी की IMDb की बात करें तो इस मूवी को 10 में से 4.7 की रेटिंग मिली है। यह मूवी यूट्यूब पर भी उपलब्ध है।
Others
लिस्ट की हमारी आखिरी मूवी का नाम है अदर्स, यह मूवी पिछले साल 2025 में रिलीज़ हुई है। इस फिल्म की कहानी इतनी ज़्यादा दिलचस्प है कि एक बार शुरू करने के बाद आप इस फिल्म को बीच में नहीं छोड़ सकते। इस फिल्म की कहानी में एक पुलिस अफसर IVF से पैदा होने वाले बच्चों में आने वाली रहस्यमयी बीमारियों की जांच पड़ताल करता है। ऑफिसर की इस जांच के दौरान जो सच सामने आता है वह जानकर ऑडियंस के भी होश उड़ जाएंगे। इस फिल्म को 6.7 बकी IMDb रेटिंग मिली है। आप इस मूवी को यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 5 सीज़न वाली ये सुपरहिट सीरीज देख पूरा परिवार हंस-हंस कर हो जाएगा लहालोट, IMDb रेटिंग पंचायत से ज्यादा
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
