iQOO Z10 Turbo Pro+ में मिलेगी 8000mAh की बैटरी.. इस दिन है लॉन्च, शक्तिशाली प्रोसेसर से होगा लैस
iQOO Z10 Turbo Pro+ स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की 1.5K, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने वाली है.
iQOO के इस फोन में Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ 8000mAh की बैटरी भी मिलेगी.
ऐसा माना जा रहा है कि फोन को 7 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है.
काफी समय से रुमर्स आदि में रहने के बाद iQOO Z10 Turbo Pro+ स्मार्टफोन को चीन के बाजार में 7 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है. इस फोन के स्पेक्स और फीचर भी इन्टरनेट पर सामने आये हैं. आइये जानते है कि फोन में क्या क्या मिल सकता है. असल में, हालिया जानकारी के अनुसार iQOO के इस फोन में Dimensity 9400+ प्रोसेसर होने वाला है. इसके अलावा फोन को 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इस बैटरी और प्रोसेसर के साथ फोन दमदार परफॉरमेंस के साथ साथ गजब की बैटरी लाइफ भी देने वाला है.
बहुत मज़बूत होने वाली है iQOO Phone की डिस्प्ले
इस फोन में एक दमदार स्क्रीन मिलने वाली है. फोन की डिस्प्ले पर 2000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है. इसके अलावा कंपनी इस फोन में अपनी खुद की निर्मित Q2 चिप को रख सकती है. हालाँकि, दूसरी और ऐसा माना जा रहा है कि iQOO Z10 Turbo Pro में एक 6.78-इंच की 1.5K 144fps Flat AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है.
इसके अलावा iQOO के इस फोन में एक 50MP का मेन कैमरा होने वाला है, यह Sony का LYT 600 सेंसर होगा. यह सेंसर OIS से लैस होने वाला है. फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जाने वाला है. इसके अलावा इसमें आपको IP65 रेटिंग भी दी जा रही है, जो इस फोन को डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बना देती है.
अगर Digital Chat Station पर नजर डाली जाए तो कंपनी फोन में एक बड़ी बैटरी को डिज़ाइन में किसी भी छेड़छाड़ के रखने वाली है. इसकी तुलना अगर Turbo Pro से करते हैं तो पता चलता है कि यह 8.09mm का है.
iQOO की और से इस फोन के साथ iQOO TWS Air3 Pro को भी लॉन्च किया जाने वाला है. ऐसा माना जा रहा है कि यह साल के सबसे बेहतरीन नॉइस कैंसलिंग सेमी-इन-एयर फोन्स होने वले हैं. इतना ही नहीं, कंपनी इसके अलावा अपने सबसे पतले iQOO 22.5W के 10000mAh के पावर बैंक को भी लॉन्च कर सकती है, जो इन-बिल्ट केबल के साथ आने वाला है.