iQOO Neo 10R इस सीरीज में स्पेशल ‘R’ बैज के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। यह हैंडसेट अपने 11 मार्च के लॉन्च से पहले एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नज़र आया है। इसकी लिस्टिंग कुछ संभावित मुख्य स्पेसिफिकेशन्स जैसे कि चिपसेट, RAM, ऑपरेटिंग सिस्टम और परफॉर्मेंस स्कोर्स का संकेत देती है। यह जानकारी iQOO Neo 10R के कलर वैरिएंट्स, AnTuTu स्कोर और बैटरी क्षमता की हालिया पुष्टि के बाद आई है।
गीकबेंच पर मॉडल नंबर “vivo I2221” के साथ एक हैंडसेट लिस्ट हुआ है। इसमें ARM v8 आर्किटेक्चर के साथ एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसमें 2.02GHz क्लॉक स्पीड वाले तीन कोर्स, 2.80GHz वाले मिड-कोर्स और eक 3.01GHz पर चलने वाला एक प्राइम कोर शामिल है।
यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 होने की उम्मीद है, जिसे लगभग 11.03GB RAM के साथ पेयर किया जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन एंड्रॉइड 15 पर चलेगा और इसके मदरबोर्ड का नाम ‘pineapple’ है।
iQOO Neo 10R के बेंचमार्क स्कोर्स भी हमें संकेत देते हैं कि परफॉर्मेंस के मामले में इस हैंडसेट से क्या उम्मीद की जा सकती है। Android AArch64 के लिए Geekbench 6.4.0 में इसे सिंगल और मल्टी-कोर स्कोर्स के लिए क्रमश: 1,944 और 5,062 पॉइंट्स मिले।
पिछली रिपोर्ट्स के आधार पर आईकू नियो 10आर एक 6.78-इंच OLED स्क्रीन के साथ आ सकता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर कर सकती है। ऐसी अफवाह है कि यह फोन एक ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम से लैस होगा, जिसमें Sony LYT-600 सेंसर के साथ एक 50MP प्राइमरी कैमरा और एक 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है। इसमें एक सेल्फ़ी के लिए 16MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया जा सकता है।
यह हैंडसेट संभावित तौर पर एक 6400mAh बैटरी को पैक करेगा जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ऑफर कर सकती है। कंपनी ने यह पुष्टि पहले ही कर दी है कि नियो 10R स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 पर चलेगा, जो TSMC की 4nm फैब्रिकेशन टेक्नोलॉजी पर बना है। ऐसी संभावना है कि इसे 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है।