Digit.in

iQOO 9T के खास स्पेक्स में शामिल होगी 120W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा

Highlights

स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा iQOO 9T

iQOO 9T को दिया जाएगा 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

विवो के V1+ चिप के साथ आएगा iQOO 9T

iQOO 9T के खास स्पेक्स में शामिल होगी 120W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा

iQOO 9T जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने पुष्टि की है कि कंपनी का नया प्रीमियम स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO ने अभी iQOO 9T के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। इसी बीच आगामी एंड्रॉयड स्मार्टफोन से जुड़ी कुछ जानकारी अनलाइन सामने आ गई है। 

टिप्स्टर Mukul Sharma के द्वारा ये नए लीक से iQOO 9T के खास स्पेक्स और फीचर्स का पता चला है। टिप्स्टर का दावा है कि फोन विवो के V1+ चिप के साथ आएगा जो कि ओवरऑल परफॉरमेंस को बूस्ट करने के लिए डेडिकेटेड चिप है। इसके अलावा, फोन की डिस्प्ले, फीचर्स, कैमरा स्पेक्स और बैटरी आदि की जानकारी सामने आई है। 

iQOO 9T एक नया प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। डिवाइस को भारत में इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जाना है। फोन में नया स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC मिलने वाला है। 

Sharma का दावा है कि फोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। यही तकनीक iQOO 9 और 9 Pro में भी देखी गई है जो 4700mAh की बैटरी को 20 मिनट में चार्ज कर देती है। 

डिवाइस को 50MP Samsung GN5 सेन्सर के साथ पेयर किया गया है। मुख्य कैमरा रियल-टाइम एक्सट्रीम नाइट विजन फीचर के साथ आया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP पोर्ट्रेट सेन्सर मिलेगा। 

डिवाइस में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाली है। डिवाइस में होल-पंच कटआउट मिलेगा। और डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120Hz होगी।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles