120W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द लॉन्च होगा iQoo 9, सर्टिफिकेशन साइट पर नज़र आया डिवाइस

Highlights

iQoo 9 को 3C लिस्टिंग पर मॉडल नंबर V2171A के साथ देखा गया

अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है iQoo 9

120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा iQoo 9

आगामी iQoo 9 पर काम चल रहा है जो जल्द ही बाज़ार में आने वाला है। स्मार्टफोन को iQoo 9 Pro के साथ पेश किया जा सकता है, जिसे चीन में 3C लिस्टिंग पर मॉडल नंबर V2171A के साथ देखा गया है। iQoo 9 इस साल अगस्त में लॉन्च हुए iQoo 8 की जगह लेगा। नया iQoo phone 2022 की शुरुआत में आएगा। यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 2 CE के रेंडर से हुआ डिज़ाइन, कैमरा सेटअप और डिस्प्ले का खुलासा

MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, iQoo 9 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2171A के साथ 3C सर्टिफिकेशन वैबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से संकेत मिले हैं कि डिवाइस को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

iQoo 9 series में iQoo 9 और iQoo 9 Pro मॉडल्स को पेश किया जाएगा जो काफी समय से लीक्स और रूमर्स में रहा है। उम्मीद की जा रही है कि iQoo 9 और iQoo 9 Pro फोंस को 4,700mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

iQoo 9 को क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, डिवाइस में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। वनीला मॉडल को कई गेमिंग फीचर्स के साथ लाया जाएगा जिसमें प्रैशर-सेंसिटिव शोल्डर बटन आदि शामिल होंगे। डिवाइस वाइब्रेशन फीडबैक के लिए ड्यूल x-axis लिनियर मोटर के साथ आया जाएगा। डिवाइस में कैमरा के लिए माइक्रो-हैड गिम्बल मैकानिज़म दिया जाएगा। यह भी पढ़ें:  Jio-Airtel को पटखनी देने Vodafone idea (Vi) लाया धांसू Recharge Plan, Unlimited हैं बेनेफिट्स

iQoo 9 series के स्पेक्स का अभी तक पता नहीं चला है। iQoo ने अभी तक आगामी सीरीज़ के बारे में कोई खास जानकारी साझा नहीं की है। पिछली रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि कंपनी iQoo 9 series को अगले साल जनवरी के आखिर या फरवरी की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles